
केंद्रीय खानमंत्री दिनशा जे पटेल ने कल खान मंत्रालय के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार-2012 प्रदान किये। ये पुरस्कार मूलभूत और व्यवहारिक भू-विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिये गये हैं। जिन 27 भू-वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया है, उन्होंने भूमिगत जल, पर्यावरण ...
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने लोकसभा में जानकारी दी है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चयनित एनजीओ, न्यासों और राज्य सरकार के विभागों के साथ मिल कर प्रायोगिक पैमाने पर अब तक 456 ग्राम संसाधन केंद्रों (वीआरसी) की स्थापना की है। राज्य-वार, संघ शासित क्षेत्र-वार स्थापित वीआरसी की संख्या...
हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने इसरो के तिरूवनंतपुरम, बंगलौर स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर को उसके ह्यूमन स्पेस फ्लाइट कार्यक्रम के लिए पहली क्रू मॉड्यूल स्ट्रक्चरल असेंबली भेजी है। क्रू मॉड्यूल की यह पहली खेप संचालक दल को सपोर्ट, नेवीगेशन और गाइडेंस आदि...

परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) की एक संघटक यूनिट परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय मेघालय ने राज्य में यूरेनियम स्रोतों की डोमियासियात, वाखेन, लॉस्टॉयन, गोमाघाट-फ्लांगडिलॉयन और तिरनई में उपलबधता सुनिश्चित की है। वाहकुट और उमथांगकुट, यूरेनियम स्रोतों के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय...

जम्मू-कश्मीर में पहली बार आयोजित भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 101वे अधिवेशन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश में विज्ञान की शिक्षा पर काफी ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है, अगले कुछ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश करने वाली सबसे बड़ी जनसंख्या हमारे देश में होगी, इसीलिए हमें उनको सही रास्ते पर ले जाने...
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार संस्थान, विज्ञान प्रसार ने संस्कृति मंत्रालय और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के साथ मिलकर बंगलूरू में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक विशवेश्वरैया औद्योगिक और प्रौद्योगिकी संग्रहालय में चौथे राष्ट्रीय विज्ञान चलचित्र मेले और प्रतियोगिता का आयोजन किया। राष्ट्रीय...

भारत सरकार देश भर में विज्ञान और तकनीक के जरिए आविष्कारों को बढ़ावा देने के लिए एक और कदम बढ़ाते हुए आविष्कार केंद्र स्थापित कर रही है। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन परिषद के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा ने कल नई दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में आविष्कार केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र विभिन्न आयु...

भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के तत्वावधान में कल सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर 4,000 किलोमीटर तक मार कर सकने वाले परमाणु प्रक्षेपास्त्र अग्नि-4 का ओडिशा के व्हीलर द्वीप से सफल प्रक्षेपण किया। इस प्रक्षेपास्त्र ने बड़ी सहजता से मिश्रित ठोस ईंधन वाली रॉकेट मोटर प्रौद्योगिकी के आधार पर 850 किलोमीटर ऊंची उड़ान भरी और...

भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान ने श्रीहरिकोटा से देश का सबसे बड़ा रॉकेट जीएसएलवी सफलता पूर्वक लांच कर दिया। इसका पहला और दूसरा चरण कामयाब रहा। जीएसएलवी में स्वदेश निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हो रहा है। इसरो और उसके विज्ञानियों को देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी है। इसरो के प्रवक्ता...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित कॉयर बोर्ड के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नई मशीनरी के उन्नतीकरण और विकास तथा कॉयर उद्योग के पारंपरिक वस्तुओं के निर्माण में विविधता के साथ ही पर्यावरण अनुकूल तकनीकियों और...
केंद्रीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के वैज्ञानिक डॉ आरएस गोखले को टीबी पर नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण खोज हेतु इंफोसिस पुरस्कार 2013 प्रदान किया गया है। इंफोसिस ने इस पुरस्कार की शुरूआत 2009 में की थी, तब से सीएसआईआर ने लगातार तीसरी बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है...

भारत के मंगलयान की कक्षा को आज सुबह भारतीय समयानुसार एक बजकर 17 मिनट पर ऊँचा किया गया। इसके लिए बैंगलुरू के पीन्या स्थित इसरो के अंतरिक्ष यान नियंत्रण केंद्र से अंतरिक्ष यान के 440 न्यूटन लिक्वड इंजन को 416 सेकेंडों तक चलाया गया। इसके बाद पृथ्वी से मंगलयान का शिरोबिंदु (पृथ्वी से अधिकतम दूरी पर स्थित बिंदु) 28,825 किलोमीटर...

भारत के मंगल कक्षीय अंतरिक्षयान पीएसएलवी-सी 25 का प्रक्षेपण सफल रहा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएसएलवी-सी 25 पर मंगल कक्षीय अंतरिक्षयान के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ-इसरो) को बधाई दी है। इसरो के अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन को एक संदेश में राष्ट्रपति ने...

आज ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में चांदीपुर स्थित परीक्षण परिसर में भारत में ही तैयार सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु समर्थ पृथ्वी-II मिसाइल का विशिष्ट रणनीतिक बल कमान (एसएफसी) की एक मिसाइल इकाई ने सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है। यह परीक्षण बिना किसी बाधा के पूरा किया गया और मिसाइल ने अपने लक्ष्य...
सरकार ने राजस्थान के सांभर सॉल्ट लिमिटेड (एसएसएल) में ‘अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना’ स्थापित करने को अंतिम रूप दे दिया है। एसएसएल, भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय के भारी उद्योग विभाग के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के एक उपक्रम हिंदुस्तान सॉल्ट लिमिटेड की सहायक है। यह क्षेत्र जयपुर से 75 किलोमीटर दूर सांभर झील के नज़दीक है। इस परियोजना की...