
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर का दौरा किया, वहां शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण किया, सेल्यूलर जेल गए, वहां वीर सावरकर एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की कोठरियों को देखा। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भारतीय भूमि पर तिरंगा फहराने के 75 वर्ष पूरे होने पर उच्च मस्तूल...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने गुजरात में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् को छात्र संगठन के रूपमें स्थापित करने वाले यशवंत राव केलकर की स्मृति में परिषद के 64वें राष्ट्रीय सम्मेलन में अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए युवा पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार युवा सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ताओं के सफल प्रयासों...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का दौरा करते हुए एक बहादुर योद्धा तथा एक नायक के रूपमें महाराजा सुहेलदेव को याद किया। उन्होंने महाराज सुहेलदेव पर स्मारक डाक टिकट जारी किया और गाजीपुर में एक चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि पूर्वांचल...

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साई ने अंडमानी, जरावा, सेंटीनली, ओंजेस तथा सोमपेंस जनजाति आबादी वाले अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के 6 द्वीपों में प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट व्यवस्था फिर से लागू करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है। आयोग ने अंडमान और निकोबार में आबादी वाले 29 द्वीपों...

उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से भेंट कर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 में आमंत्रित किया। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल को सम्मानस्वरूप शॉल ओढ़ाया और कुम्भ का ‘लोगो’ एवं...

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत यमुना संरक्षण के लिए नौ परियोजनाओं की आधारशिला रखी। दिल्ली में यमुना नदी के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 11 परियोजनाएं शुरू की गई हैं, इनमें अधिकांश...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कांगड़ा ज़िले के धर्मशाला में जन आभार रैली को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने एक साल में राज्य की प्रगति, सरकारी योजनाओं और नई शुरुआतों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का एक दस्तावेज़ ज़ारी किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ और धेमाजी जिलों के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित बोगीबील सेतु राष्ट्र को समर्पित किया। ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरीतट पर कारेंग चापोरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्थिक और सामरिक दृष्टि से राष्ट्र के लिए बोगीबील सेतु का अत्यधिक महत्व है।...

जम्मू-कश्मीर की पंचायतों के 48 नव-निर्वाचित सरपंचों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। सरपंचों के शिष्टमंडल का नेतृत्व ऑल जम्मू एंड कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष शफीक मीर ने किया। शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री की सराहना की कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पंचायतों के चुनाव सफल और शांतिपूर्ण...

केंद्रीय वस्त्रमंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने कल ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में एक कार्यक्रम में वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए। वस्त्रमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि निर्यात पुरस्कार कारीगरों को बेहतर उत्पाद निर्माण करने की प्रेरणा देते हैं और...

फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री ज्यां येव्स ली ड्रायन ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने फ्रांस के स्ट्रासबोर्ग में हाल के आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति हार्दिक सहानुभूति जताई और कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने...

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से दिल्ली में मुलाकात की और राजधानी कोहिमा में प्रस्तावित हवाईअड्डा बनाने, केंद्रीय सहायता प्राप्त सड़क परियोजनाओं और निर्माणाधीन रेलवेलाइन जैसे विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। डॉ जितेंद्र सिंह ने इस...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने म्यांमार की राजकीय यात्रा पर यांगून में 5वीं इंटरप्राइज इंडिया एक्जीबिशन का उद्घाटन किया और कहा है कि म्यांमार और भारत अच्छे पड़ोसी हैं, लेकिन दोनों के बीच व्यापार और निवेश से संबंधित साझेदारी बहुत कम है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि व्यापार को बढ़ाने, साझा उद्यम लगाने...

उत्तराखंड में छात्रों को शहरी मुद्दों से रू-ब-रू कराने और उनके आसपास की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से थिंक टैंक गति फाउंडेशन ने यातायात पुलिस कार्यालय देहरादून के परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें देहरादून शहर के विभिन्न स्कूलों से करीब 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकेश्वर...

नगरनिगम लखनऊ की महापौर एवं पार्षदों के एक वर्ष पूरे होने पर नगरनिगम के त्रिलोकनाथ हाल में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें राज्यपाल राम नाईक, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी, राज्यमंत्री ग्रामीण विकास डॉ महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री नगरविकास गिरीशचंद्र यादव, महापौर डॉ संयुक्ता...