

मतदाता पावती रसीद यानी वोटर वेरिफायड पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) मतपत्र रहित मतदान प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं को फीडबैक देने का विश्वसनीय तरीका माना गया है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की स्वतंत्र पुष्टि है। यह व्यवस्था मतदाता को इस बात की पुष्टि करने की अनुमति देती है कि उसकी इच्छानुसार...
लोकसभा के 2009 के आम चुनाव में 58 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे बड़े राज्यों में मतदाताओं का औसत 58.19 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से कम रहा। बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में तब 47.78 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बिहार में 44.46 प्रतिशत मतदान किया गया। जम्मू एवं कश्मीर में 39.68 प्रतिशत मतदान किया...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज छह महिलाओं को विशिष्ट उपलब्धियों के लिए स्त्री शक्ति पुरस्कार प्रदान किए। स्त्री शक्ति पुरस्कार पाने वालों को राज्य सरकारें, सांसद, अति विशिष्ट व्यक्ति और स्व प्रेरणा पर मनोनित करते हैं और राष्ट्र स्तरीय एक स्क्रीनिंग कमेटी उनका चुनाव करती...
भारत सरकार के विज्ञान प्रसार, विज्ञान और तकनीकी विभाग ने एनआईएससीएआईआर और सीएसआईआर के साथ मिलकर भारतीय महिला वैज्ञानिकों पर एक प्रेरणादायी फिल्म ‘साइंटिफिकली योर्स’ का निर्माण किया है। ये फिल्म उन भारतीय महिला वैज्ञानिकों पर आधारित है, जिन्होंने भारतीय विज्ञान को एक ...

केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने कल यहां पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के "डेटा ऑन पुलिस ऑर्गनाइजेशंस इन इंडिया-2013" और "कमपेंडियम ऑन प्रोजेक्ट्स ऑफ नेशनल पुलिस मिशन" शीर्षक के दो प्रकाशनों का विमोचन किया। इस अवसर पर पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपी...

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कल यहां एक समारोह में भारतीय विदेश सेवा (1993 बैच) के अधिकारी सिबी जॉर्ज को उत्कृष्ट विदेश सेवा के लिए तीसरे एसके सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने सिबी जॉर्ज को बधाई देते हुए कहा कि सऊदी अरब में भारत के नागरिकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए सिबी जॉर्ज की...
भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में मीडिया में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगुड़ा में यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के क्रियाकलापों से विकिरण के हानिकारक प्रभाव होने से संबंधित छपी कुछ खबरें काल्पनिक और भ्रामक हैं, जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। विभाग का कहना है कि इससे पहले भी समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के खेल मैदान में आज वार्षिक नवोन्मेष/ नवाचार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। नेशनल इन्नोवेशन फाउंडेशन की यह प्रदर्शनी 13 मार्च 2014 तक चलेगी। इस वर्ष इस प्रदर्शनी में 41 नवाचार प्रौद्योगिकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें से सात प्रौद्योगिकी छात्रों ने विकसित की हैं। ...
संस्कृति मंत्रालय के सचिव रवींद्र सिंह ने आज वियतनाम में हनोई के ओपेरा हाउस नंबर-1 में भारत महोत्सव का शुभारंभ किया। दस दिन तक चलने वाला यह महोत्सव वियतनाम के तीन शहरों-हनोई, दनांग और हो ची मिन्ह में आयोजित किया गया है। इसमें नृत्य, व्यंजन, बौद्ध महोत्सव और एक बौद्ध प्रदर्शनी है तथा कालबेलिया लोकनृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। संगीत नाटक आकादमी, केंद्रीय हिमालय अध्ययन संस्थान, नव नालंदा...
युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने ‘हॉकी इंडिया’ को राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में मान्यता दे दी है। सभी संबंधितों को भेजे गए पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि ‘हॉकी इंडिया’, हॉकी (महिला और पुरूष) के समग्र प्रबंधन, नियंत्रण, विनियमन, संवर्धन और विकास के लिए जिम्मेदार और जवाबदेह होगा। पत्र में कहा गया है कि सहायता की पात्रता हासिल करने तथा भारत सरकार की मान्यता जारी रखने के लिए ‘हॉकी इंडिया’...
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित केरल के राज्यपाल नियुक्त की गई हैं। वे निखिल कुमार की जगह केरल की राज्यपाल नियुक्त की गई हैं। निखिल कुमार के त्यागपत्र देने से यह पद रिक्त हो गया था। बीएल जोशी भी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने रहेंगे। उन्हें यह दूसरा कार्यकाल प्रदान किया गया है। यह कार्यकाल उस तारीख से प्रभावी होगा, जिस तारीख से वे कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार...

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पूंजी निवेश को लेकर उच्चस्तरीय संयुक्त कार्य बल (एचएलटीएफआई) की दूसरी बैठक कल मुंबई में हुई। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और आबुधाबी क्राउन प्रिंस कोर्ट के चेयरमैन शेख हामिद बिन जायद अल नह्यान की संयुक्त अध्यक्षता में दोनों देशों के बीच मौजूदा पूंजी निवेश से जुड़े आपसी...

पोलियो के विषाणु (वाइरस) से बचाव के उपाय के तहत भारत आने वाले और जाने वाले पोलियो प्रभावित देशों के यात्रियों के लिए पोलियो की खुराक लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ये देश हैं-अफगानिस्तान, इथोपिया, सीरिया, केन्या, सोमालिया, नाइजीरिया और पाकिस्तान। इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अपने देश से भारत रवाना होने के छह...
भारतीय पुलिस सेवा के 1979 बैच के अधिकारी श्रीकृष्ण चौधरी की रेलवे बोर्ड में रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक के पद पर नियुक्ति की गई है। यह आदेश उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा और उनकी सेवा-निवृत्ति की तिथि 30 जून 2017 या आगे आदेश तक जो पहले हो लागू होगी। श्रीकृष्ण चौधरी वर्तमान में अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड में महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। ...
उपभोक्ता मामले और खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 19 से 26 फरवरी, 2014 के सप्ताह के दौरान देशभर में चावल, गेहूं और चीनी की कीमतें स्थिर बनी रहीं। मंत्रालय का मूल्य निगरानी प्रकोष्ठ देशभर के 55 केंद्रों से 22 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियमित रूप से नज़र रखता है। इस अवधि के दौरान जोधपुर और कोलकता में दो केंद्रों पर चावल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, वहीं अन्य सभी केंद्रों पर कीमत स्थिर...