
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं वर्षगांठ पर दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित 'वेदों में निहित भारतीय ज्ञान परंपरा और सर्वोत्तम जीवन मूल्यों' विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा हैकि भारतीय ज्ञान परंपरा दुनिया की सबसे पुरानी और यह स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और विश्व शांति के सिद्धांतों को स्वीकार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि शिक्षक हमारे भविष्य के निर्माण में और सपनों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, शिक्षक दिवस पर हम उनके अटूट समर्पण और महत्वपूर्ण प्रभाव केलिए उनका अभिनंदन करते हैं। आज शिक्षक दिवस पर उन्होंने भारत के राष्ट्रपति रहे और शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ध्यान मुद्रा में बैठी प्रतिमा के अनावरण और अलग-अलग मुद्राओं में उनकी मूर्तियों से युक्त गांधी वाटिका का नई दिल्ली में उद्घाटन किया है। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि मैं शांतिदूत और पूरी मानवता के हित में आजीवन समर्पित रहने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-एक्सएल से आज श्रीहरिकोटा रेंज से भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल1 लॉंच किया गया। इस अवसर पर मौजूद केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इसे भारत का सुनहरा क्षण बताया। उन्होंने पीएसएलवी-सी57...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहाकि आधुनिक विश्व में जो व्यक्ति, संस्थान और देश प्रगति हासिल करने केलिए नवाचार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को अपनाने में आगे रहेंगे, वे अधिक प्रगति करेंगे। उन्होंने कहाकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी...

कितना जायज होगा यदि दिल्ली के जामा मस्जिद का प्रबंधक कोई शर्मा, तिवारी या पाण्डेय नामित हो जाए? उसी भांति क्राइस्ट चर्च का मुखिया भी कोई अहमद अथवा मोहम्मद बना दिया जाए? या दोनों पदों पर कोई यहूदी राब्बी नियुक्त कर दिया जाए? ठीक यही हुआ है सनातनियों के प्राचीन आराधना केंद्र तिरुपति-तिरुमला देवस्थानम में। तुर्रा यहकि ऐसा...

भारतीय रेल सेवा की शीर्ष अधिकारी जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेल बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त की गई हैं। इस पद पर नियुक्त होने वाली जया वर्मा सिन्हा पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने आज रेल भवन दिल्ली में अपना नया पदभार संभाल लिया है। इससे पहले कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने बच्चों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बच्चों से चंद्रयान-3 मिशन की हाल की सफलता पर अपनी खुशियां और सकारात्मक भावनाएं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से 51000 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को रोज़गार नियुक्तिपत्र वितरित किए। यह रोज़गार मेला देश के 45 स्थानों पर आयोजित किया गया था। रोज़गार मेले के माध्यम से गृह मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एनटी रामाराव के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में स्मारक सिक्का जारी किया। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि नंदमूरि तारक रामाराव को लोग स्नेह और सम्मान केसाथ एनटीआर के नाम से याद करते हैं, उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में इस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चंद्रयान-3 मून लैंडर की सफल लैंडिंग के क्रम में इसरो टीम से मिलने केबाद प्रधानमंत्री बैंगलुरू से दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहाकि सितंबर के महीने में दिल्ली के लोग जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाकर हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को...

दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की सफल यात्रा केबाद स्वदेश लौटेते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सवेरे बैंगलुरू में इसरो सेंटर पहुंचकर मिशन चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मुलाक़ात की। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर टीम इसरो को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहाकि सूर्योदय की बेला हो और बैंगलुरू का ये नजारा हो, देश के वैज्ञानिक...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा हैकि चंद्रयान-3 का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव सॉफ्ट पावर कूटनीति में भारत का उभरना था। उन्होंने कहाकि सॉफ्ट लैंडिंग के समय विश्व के सभी प्रमुख चैनल इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे और हमें बधाई दे रहे थे। जगदीप धनखड़ ने चंद्रयान-3 की सफलता को राष्ट्र केलिए गौरव का क्षण बताते हुए कहाकि हम बड़े...

ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से विभूषित किया है। ग्रीस में द ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी, इसमें सितारे के आमुख पर देवी अथेना का मुख अंकित है, 'ओनली द राइचस् शुड बी ऑनर्ड' यानी 'केवल सत्यनिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान हो', इबारत उकेरी हुई है।...

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया संस्थाओं, ऑनलाइन विज्ञापन बिचौलियों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों सहित सभी हितधारकों को किसीभी रूपमें सट्टेबाजी या जुए पर विज्ञापन या प्रचार सामग्री दिखाने से तुरंत रोक लगाने करने की सलाह दी है। एडवाइज़री में कहा गया हैकि इस सलाह का पालन करने में विफल रहने पर विभिन्न कानूनों...