
गोंडा। देवीपाटन मंडल में वर्षाकाल की संभावित विभीषिका से डरा प्रशासन आखिर जर्जर और ख़तरनाक मकानों और भवनों में रहने को मजबूर लोगों की जान की सुध लेने को सक्रिय दिखाई दिया है। देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधेश कुमार ओझा ने जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर उनके जनपदों की सभी नगरपालिका परिषदों एवं नगरपंचायतों...

नई दिल्ली। हिंदू कालेज दिल्ली में हिंदी साहित्य सभा का 'लेखक से भेंट' आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध कथाकार सुधा अरोड़ा ने देशभर में नारी सशक्तिकरण के अभियान पर अपने मुखर विचार रखे और कटाक्ष भी किए। सुधा अरोड़ा का कहना है कि स्त्री मुखर तो हुई है। वे कहती हैं कि स्त्री की शक्ति ज्यादा धारदार हुई है तो उसके संघर्ष भी गहन...

हरदोई। भारतीय समन्वय संगठन लक्ष्य की हरदोई टीम ने समाज की अनुसूचित जातियों जनजातियों और पिछड़ों की प्रगति के लिए आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 144वीं जयंती पर तहसील संडीला के मढ़िया काशीपुर गांव में एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया और इन तबकों के विकास में छत्रपति शाहूजी महाराज के योगदान की विस्तार...

लखनऊ। हरिकृष्ण अवस्थी संसदीय अध्ययन केंद्र के डॉ हरिकृष्ण अवस्थी जयंती पर भारतेंदु नाट्य अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक ने संसदीय प्रणाली एवं व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान हेतु लखनऊ के सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे लालजी टंडन का ‘पंडित हरिकृष्ण विधायिका सम्मान’ से स्मृतिचिन्ह...

नई दिल्ली। भारत और संयुक्तअरब अमीरात के बीच आर्टिफीशियल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग का इन्वेस्ट इंडिया और संयुक्तअरब अमीरात के आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस मंत्री के बीच दिल्ली में एक समझौता हुआ। यह साझेदारी दोनों देशों के लिए अगले एक दशक में करीब 20 अरब डॉलर के आर्थिक लाभ का माध्यम बनेगी, इससे ब्लॉकचैन...

गोंडा। बाबूजी! यह खड़ारे की पुलिस है, जो पैसों की खातिर कुछ भी कर सकती है, चाहे अवैध कब्जा हो या अवैध रूपसे कच्ची शराब बनाने या बेचने का धंधा, अवैध रूपसे खनन या फिर क्षेत्र के बाज़ारों में बेखौफ संचालित होने वाले जुये के अड्डे। खड़ारे पुलिस के लिए ये सब मोटी कमाई का जरिया हैं। बाज़ारों में जुये के अड्डे हल्का...

गोंडा। आज से शुरू हो रहे श्रावण मास में देवीपाटन मंडल, फैजाबाद मंडल और बस्ती मंडल के जनपदों में पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक एवं सावन मेले को शांतिपूर्वक और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय शासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। गोंडा के कटरा शिवदयालगंज में तीनों मंडल के अधिकारियों की देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधेश कुमार...

देहरादून। गति फाउंडेशन देहरादून और ट्रैकिंग कंपनी इंडिया हाइक्स भारतीय हिमालय पर पर्यावरण संरक्षण में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने जा रहे हैं। यह पहला मौका जब इस तरह के मसले पर एक ट्रैकिंग कंपनी और नीतिगत मसलों पर काम करने वाले थिंक टैंक गति फाउंडेशन ने आपस में समझौता किया है। गति...

नई दिल्ली। अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक आर रमणन और माईगव के सीईओ अरविंद गुप्ता ने #इनोवेट इंडिया प्लेटफॉर्म लांच किया है, जो अटल नवाचार मिशन और भारत सरकार के नागरिक केंद्रित प्लेटफॉर्म माईगव के बीच गठबंधन है। इस अवसर पर बताया गया कि #इनोवेट इंडिया पोर्टल देश में होने वाले समस्त अभिनव कदमों के लिए एक साझा केंद्र के...

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और सूचना प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने निवेशकों से भारत में खेलों के विकास के लिए निवेश करने का अनुरोध किया है। कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने ‘स्कोरकार्ड 2018’ कार्यक्रम में देश में खेलों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सभी हितधारकों का एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस संगठनों का आह्वान किया है कि वे प्रौद्योगिकी और प्रबंधन में नवाचार उपायों के लिए आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के छात्रों को हर वर्ष इंटर्नशिप के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए, ताकि नई विकसित प्रौद्योगिकियों...

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली में भारत-वियतनाम आर्थिक संबंधों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा है कि वियतनाम की भी गिनती अब आसियान देशों की सबसे तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्थाओं में की जाती है। सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच की सांस्कृतिक...

नई दिल्ली। इन्वेस्ट इंडिया और बिजनेस फ्रांस ने भारत एवं फ्रांस के स्टार्टअप्स के बीच सहयोग बढ़ाने और निवेश में सहूलियत के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमों को व्यावहारिक निवेश सूचनाएं सुलभ कराते हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को सुविधाजनक बनाना और दोनों देशों के आर्थिक विकास में सकारात्मक...

नई दिल्ली। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन ने दिल्ली में पंचकुईयां स्थित अंधमहाविद्यालय के लिए एक नया छात्रावास बनाया है, जिसका उद्घाटन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक एलसी गोयल ने किया। आईटीपीओ ने 2015-16 के दौरान कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व पहल के तहत इस छात्रावास को बनाने के लिए 52 लाख रुपये...

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा है कि आप वयस्क हों या बच्चे हों, आप टोल फ्री नंबर 1098 डायल कर सकते हैं, हम बच्चों की केवल आपात जरूरतों का ही ख्याल नहीं रखते, बल्कि हम उन्हें लबीं अवधि तक देखभाल और पुनर्वास करने वाली संस्थाओं से भी जोड़ते हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास...

गोंडा। गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र के गांव गढ़ी में छापेमारी कर 90 लीटर अवैध शराब बरामद की है और इस अवैध कारोबार में संलिप्त दो लोगों राजकुमार सोनकर और राजेश यादव को गिरफ्तार किया है। वजीरगंज पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई हुई, जिसमें उनके निर्देशन में उनकी पुलिस पार्टी...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत जैसे वृहद जैवविविधता वाले देश को अपने वनों को संरक्षित और सुरक्षित रखना चाहिए एवं इस संपदा को संरक्षित और विकसित करते हुए अगली पीढ़ी को सौंपना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने यह विचार भारतीय वन सेवा के प्रोबेशन अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इन चार वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में लागू आर्थिक सुधार भारत को भी विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शुमार कर देंगे। अखिल भारतीय व्यापारी संघ के राष्ट्रीय व्यापारी महाधिवेशन के उद्घाटन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही। राजनाथ...

नई दिल्ली। भारतीय वन सेवा के 2017 बैच के प्रोबेशन अधिकारियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ दशक में विश्व ने पर्यावरण को हो रही क्षति, तेजी से खत्म हो रहे वनों और ग्लोबल वार्मिंग से मौसम में आने वाले बदलाव के...

नई दिल्ली। भारत सरकार ने ब्रिटेन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है, जिसका उद्देश्य देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बेहतर बनाना है। इस समझौता ज्ञापन पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन यानी टीएफएल ने हस्ताक्षर किए हैं। टीएफएल ग्रेटर लंदन अथॉरिटी ऐक्ट 1999 के तहत...