
केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली में सतगुरु उदय सिंह केसाथ जंगे आजादी के उदयकर्ता, कूका आंदोलन के जनक और महान समाज सुधारक श्रीसतगुरु राम सिंह के 208वें प्रकाश पर्व पर उन्हें समर्पित 200 रुपये का स्मारक सिक्का और 10 रुपये का एक मुद्रा सिक्का जारी किया। मीनाक्षी लेखी ने कहाकि श्रीसतगुरु राम...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ केसाथ वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए आज श्रीलंका-मॉरीशस में भी यूपीआई सेवाओं का शुभारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहाकि हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों केलिए आज एक विशेष दिन है, अपने ऐतिहासिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनी, जिसमें सेरेमोनियल आर्मी गार्ड बटालियन के रूपमें सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर 5वीं गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन को कार्यभार सौंप दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने...

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने प्रधानमंत्री कार्यालय सहित केंद्र के कई और विभागों में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने राज्यमंत्री से अपने राज्य में सिविल सेवकों और अधिकारियों की नियुक्ति सहित राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। डॉ जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री लालदुहोमा...

देशभर में पहलीबार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबलों की भर्ती केलिए कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी कराई जा रही है। यह परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक देशभर के 128 शहरों में होगी और इसमें करीब 48 लाख उम्मीदवार भाग लेंगे। गौरतलब हैकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरित क्रांति के प्रमुख केंद्र और कृषिक्षेत्र में अद्वितीय योगदान देनेवाले आईएआरआई यानी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 62वें दीक्षांत समारोह में स्नातक छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि हम सभी किसानों और कृषि से...

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री स्मृति ज़ुबिन इरानी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी दी हैकि सरकारी सेवाओं में अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने केलिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने सभी विभाग प्रमुखों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों, अर्ध...

भारत की सशस्त्र सेनाओं में महिला शक्ति का रियाद में वर्ल्ड डिफेंस शो-2024 में शानदार प्रतिनिधित्व देखा गया। स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश ने वर्ल्ड डिफेंस शो के विभिन्न सेमिनारों में विशेष रूपसे रक्षा थीम वाले कार्यक्रमों में देश के सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मार्क फिलिप्स और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहाकि भौगोलिक रूपसे दूर होने के बावजूद भारत और गुयाना हमारे औपनिवेशिक अतीत के प्रभाव, हमारे विविध और बहुसांस्कृतिक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि विपक्ष मेरी आवाज़ नहीं दबा सकता, क्योंकि इस आवाज़ को देश की जनता ने ताकत दी है। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक वित्त के रिसाव, 'फ्रैजाइल फाइव' और 'पॉलिसी पैरालिसिस' के समय को याद करते हुए कहाकि वर्तमान सरकार ने देश को पहले की अव्यवस्था से बाहर लाने केलिए बहुत सोच-समझकर काम किया है, जबकि कांग्रेस...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज के शताब्दी समारोह में छात्राओं को आकांक्षी बनने केलिए प्रोत्साहित करते हुए उनको 2047 के विकसित भारत की मैराथन का प्रमुख भागीदार बताया है। जगदीप धनखड़ ने कहाकि देश में कुशल शासन के परिणामस्वरूप महिला सशक्तिकरण ने हमारी लड़कियों को इतना सक्षम बना दिया हैकि वे भारत को...

भारत के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट रियाद में विश्व रक्षा शो-2024 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह पांच दिवसीय शो 4 फरवरी को शुरू हुआ था, जो 8 फरवरी को समाप्त होगा। भारत शो में भाग लेने वाली कंपनियों केबीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केलिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूपमें कार्य करते हुए रक्षा प्रौद्योगिकी में नवीनतम...

लोकसभा में ऐतिहासिक संविधान (जम्मू-कश्मीर) अनुसूचित जनजातियां आदेश (संशोधन) विधेयक-2024 पारित कर दिया गया है। इससे पहाड़ी जातीय समूह, पदारी जनजाति, कोली और गड्डा ब्राह्मण को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। संशोधन बिल को जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में पेश किया, जिसपर वृहद...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए सदन में सेंगोल के उल्लेख से अपने संबोधन की शुरुआत की, जिसने गौरव और सम्मान केसाथ उस जुलूस का नेतृत्व किया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नए संसद भवन में पहुंची और सभी सांसदों ने उनका अनुसरण किया। प्रधानमंत्री ने इस विरासत...

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में बिम्सटेक एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2024 की शुरुआत की है, जो पहलीबार आयोजित की जा रही है। अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहाकि इस चैंपियनशिप से न केवल बिम्सटेक देशों की घनिष्ठ दोस्ती और समृद्ध होगी, बल्कि एक मजबूत खेल संस्कृति का निर्माण भी होगा, जो एथलीटों केबीच...