

भारतीय संचार विभाग में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि भारतीय डाक ने अपनी बेजोड़ पहुंच और विश्वसनीयता का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए डिजिटल बैंकिंग और अन्य सरकारी सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। विश्व डाक दिवस पर नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने भारतीय...

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज टीम ओडिशा के सदस्यों के साथ संवाद किया, जो भारत कौशल प्रतिस्पर्धा में समग्र पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने पदक विजेताओं को बधाई दी और अगस्त 2019 में रूस के कजान में होने वाली विश्व कौशल प्रतिस्पर्धा...

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यालय पर भाजपा महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की अध्यक्षता में सिख समाज की बैठक हुई, जिसमें लगभग 22 जिलों से भाजपा सिख समाज के पदाधिकारी, सरकार में नामित सदस्य और सिख समाज के लगभग दो सौ लोग उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि अगले वर्ष श्रीगुरू नानकदेव महाराज के...

केंद्रीय वस्त्रमंत्री स्मृति ज़ुबिन इरानी ने दिल्ली के आईजीएनसीए में ‘रिविजटिंग गांधी : द आर्ट ऑफ शेली ज्योति’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी की पोती एवं कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय संग्रहालय स्मारक की ट्रस्टी तारा गांधी भट्टाचार्जी, आईजीएनए के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी, एमएस विश्वविद्यालय...

राजधानी लखनऊ में आज द्रुत कार्यबल आरएएफ का 26वां जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर एक आकर्षक परेड का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के रूपमें परेड की सलामी ली। उन्होंने परंपरागत ढंग से परेड का निरीक्षण किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण...

भारतीय निर्वाचन आयोग के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव कार्यक्रम 2018 की घोषणा करने के साथ ही इन तीनों राज्यों में चुनावी घमासान शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग ने जैसे ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किए, भारतीय राजनीति में लगभग सभी दलों के नेता प्रवक्ता विकास के मुद्दे को छोड़कर तू-तू मै-मै...

केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग, शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में इंडिया केम-2018 के उद्घाटन समारोह में कहा है कि देश के लिए अब एथनोल, मेथनोल और बॉयोडीजल जैसे वैकल्पिक ईंधन स्रोतों को अपनाने का समय आ गया है। नितिन गडकरी ने वैकल्पिक ईंधनों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि एथनोल हमारा...

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने आज हवाईअड्डों पर विमान यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली बायोमेट्रिक आधारित डिजिटल प्रोसेसिंग सेवा ‘डिजी यात्रा प्लेटफॉर्म’ की नीति जारी कर दी है। सुरेश प्रभु ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह नीति जारी करते हुए कहा कि उनके मंत्रालय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विमान...

गंगा नदी की साफ-सफाई को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए मिशन गंगे अभियान पर निकले 40 सदस्यीय दल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल के नेतृत्व वाले इस अभियान दल में माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले 8 पर्वतारोही...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज प्रवासी भारतीय केंद्र नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में संयुक्तराष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘यूएनईपी चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री को यह सम्मान ट्रॉफी संयुक्तराष्ट्र के महासचिव अंतोनियो ग्युतरेस ने प्रदान की। इस सम्मान की घोषणा न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित...

भारतीय किसान यूनियन के ज्ञापन में उठाई गई किसानों की समस्याओं पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गहन विचार-विमर्श हुआ है। बैठक में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह, सुरेश राणा और सांसद अनिल जैन उपस्थित थे। भारतीय किसान...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन को संबोधित किया। एमजीआईएससी का यह 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जो दुनियाभर के स्वच्छता मंत्रियों और अन्य नेताओं को वाश यानी जल, स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए एकजुट करने का प्रयास है। भारत आए संयुक्तराष्ट्र के महासचिव एंटोनियो...

नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और सह प्रबंध निदेशक डॉ तपन कुमार चंद ने कहा है कि भारत की चौथी औद्योगिक क्रांति में नई प्रौद्योगिकी का बढ़ता इस्तेमाल पूंजी निवेश को घटाएगा, इसलिए ऐसे में भारतीय उद्योगों को विश्व स्तरपर ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनना होगा, जिसकी तैयारी अभी से करनी होगी। उन्होंने कहा कि...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राय व्यक्त करने की अनुमति देता है, लोकतंत्र में असहमति का स्वागत किया जा सकता है, लेकिन विघटन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपराष्ट्रपति ने यह बात दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के रजत जयंती समारोह के राष्ट्रीय मानवाधिकार...

भारतीय बंदरगाह संघ ने डिजिटल रूपांतरण के माध्यम से व्यापार करने की सुगमता को प्रोत्साहन देने के प्रयासों के तौरपर एवं देश में एक विश्वस्तरीय बंदरगाह अवसंरचना का निर्माण करने के लिए मेसर्स टेक महिंद्रा को पांच बड़े बंदरगाहों-मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दीनदयाल बंदरगाह और पारादीप बंदरगाह ट्रस्ट के मुख्य सेवा प्रदाता के...