
रघुराजपुर कला प्रेमियों का स्वप्न स्थान। पूरा गांव जैसे कला और दस्तकारी का खुला संग्रहालय हो। इस गांव में 100 से अधिक परिवार रहते हैं और उनमें ज्यादातर परिवार किसी न किसी प्रकार की दस्तकारी से जुड़े हैं। यहां के शिल्पी कपड़े, कागज़ और ताड़ के पत्तों पर अपने कुशल हाथों से जादू कर देते हैं। यह छोटा सा गांव ओडिशा के...

भारतीय फैशन की दुनिया में चराग़दीन आज एक सुप्रसिद्ध नाम है। इसकी प्रसिद्धी पीछे ग्लोबल एडवर्टाइज़र है, जिसने उसके नए शर्ट्स की डिज़ाइन लोगों तक पहुंचाने में बड़ा प्रयास किया है। ग्लोबल एडवर्टाइज़र ने इस समय मुंबई में पूरे शहर में चराग़दीन की शर्ट्स की होर्डिंग उसके ग्राहक को ध्यान में रखकर लगाई है, जिससे लोग चराग़दीन की शर्ट्स...

तमिलनाडु के तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट निर्मित है। विश्व में यह अपनी तरह का पहला और एकमात्र मंदिर है, जो कि ग्रेनाइट का बना हुआ है। बृहदेश्वर मंदिर अपनी भव्यता, वास्तुशिल्प और केंद्रीय गुंबद से लोगों को आकर्षित करता है। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। राजाराज चोल-I इस मंदिर...
अप्रैल और मई महीने में जब तापमान बढ़ जाता है और ग्रामीण क्षेत्र में तेज़ धूप छाई रहती है, तब उत्तर केरल के मालाबार क्षेत्र में गांव और कस्बे विभिन्न वाद्यवृदों की आवाज़ से गूंज उठते हैं। ये ध्वनि होती है रंगीन और संगीतमय ‘पूरम त्यौहार’ के मौके पर बजाए जाने वाले वाद्यवृदों की, जो इस अवसर पर खासतौर से सुनाई पड़ते हैं। स्थानीय मंदिर में पूरम त्यौहार मनाया जाता है। सबसे बड़ा और रंगारंग...

काशी कहें या बनारस दोनों का अर्थ एक ही है। काशी से धर्म और आध्यात्म का बोध होता है और बनारस से यहां की संस्कृति जनजीवन और मौज मस्ती का। भौतिक सुख की अंधी बेला में, बनारस का बना हुआ रस तो चौपट हो गया, अब स्मृतियां ही शेष हैं। यह बनारस ही है, जहां गंगा की धारा उलट गई, आम लंगड़ा हो गया, बात बतरस में बदलकर किस्से और कहावत में बदल ...
संस्कृति मंत्रालय के सचिव रवींद्र सिंह ने आज वियतनाम में हनोई के ओपेरा हाउस नंबर-1 में भारत महोत्सव का शुभारंभ किया। दस दिन तक चलने वाला यह महोत्सव वियतनाम के तीन शहरों-हनोई, दनांग और हो ची मिन्ह में आयोजित किया गया है। इसमें नृत्य, व्यंजन, बौद्ध महोत्सव और एक बौद्ध प्रदर्शनी है तथा कालबेलिया लोकनृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। संगीत नाटक आकादमी, केंद्रीय हिमालय अध्ययन संस्थान, नव नालंदा...

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दीप प्रज्जवलित कर ‘एवरीथिंग इज इनसाइड’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच और संस्कृति सचिव रवींद्र सिंह के अलावा अनेक जाने-माने कलाकार और प्रबुद्ध नागरिक भी मौजूद थे। सुबोध गुप्ता की प्रदर्शनी राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा ने लगाई है और जर्मानो...

भारत और वेनेजुएला ने कल नई दिल्ली में सांस्कृतिक आदान-प्रदान के एक कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में सचिव रवींद्र सिंह और वेनेजुएला के सांस्कृतिक, आर्थिक संवर्द्धन से संबंधित राज्य मंत्री, सांस्कृतिक लोक शक्ति के मंत्री जेविअर साराबिआ के बीच प्रतिनिधिमंडल...

प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति 24 दिसंबर 2013 से 3 जनवरी 2014 तक राजकीय इंटर कालेज मैदान निशातगंज लखनऊ में यूपी महोत्सव-2013 का आयोजन कर रही है। समिति के अध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह 'एडवोकेट' ने बताया कि इस वर्ष यूपी महोत्सव-2013 की थीम पर्यावरण जागरूकता स्वास्थ्य एवं महिला सम्मान पर आधारित रहेगी। समिति यूपी महोत्सव-2013 के क्रम में 11 द...

देशभर में समाज के कमजोर वर्गों के कारीगरों का वार्षिक मेला-शिल्पोत्सव 2013 कल नई दिल्ली के दिल्ली हाट में शुरू हुआ। शिल्पियों और उद्यमियों के जिनके उत्पाद ‘शिल्पोत्सव’ में प्रदर्शित किये जाएंगे या बेचे जाएंगे, उन लाभार्थियों में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और...

केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने आज यहां भारतीय धरोहर ऑनलाइन परियोजना का शुभारंभ किया। परियोजना के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण गूगल कंपनी के साथ मिलकर अजंता और एलोरा की गुफाओं, खजुराहो और ताजमहल समेत भारत के 100 अति-महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों की 360 डिग्री की तस्वीरें ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। इस अवसर...

केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज नई दिल्ली में ‘रिटर्न ऑफ योगिनी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का आयोजन, ‘योगिनी वृषहाना’ के सुरक्षित भारत लौटने के उपलक्ष्य में दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय और संरक्षण एवं म्यूजिओलॉजी के इतिहास कला संस्थान ने संयुक्त...
भारतीय हस्तशिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली के अशोक होटल में 17-18 सितंबर को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन प्रौद्योगिकी, निर्माण तकनीक, पैकेजिंग तकनीक, डिजाइन में नवीनता लाने के लिए हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) और डिजाइन...

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाई के फोटो प्रभाग ने 24वीं राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित की। इस प्रतियोगिता का शीर्षक ‘सभी के लिए टिकाऊ ऊर्जा’ रहा। संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये...

केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने कहा है कि केंद्र सरकार से संरक्षित स्मारकों की सीमाओं के भीतर फिल्मों की शूटिंग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गतिविधियां संचालित करने के लिए अनुमति के प्रस्ताव तथा ऐसे स्मारकों के दुरुपयोग के मामले प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व स्थल एवं अवशेष अधिनियम 1958 एवं नियम 1959 की परिधि...