
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किसानों की स्थिति में सुधार लाने और कृषि को लाभदायक बनाने के लिए कृषि क्षेत्र में बेहद आवश्यक सुधारों पर जोर दिया है एवं उद्यमशील युवाओं को भी कृषि क्षेत्र के उद्धार के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसे प्राप्त करने के लिए सहकारी कार्रवाई का आह्वान किया, साथ ही किसानों और कृषि वैज्ञानिकों...

मिशन हेल्दी इंडिया के देश के सबसे बड़े जैविक कृषि ज्ञान सम्मेलन का तीसरा दिन प्रमुख वक्ताओं में महत्वपूर्ण जानकारियों के आदान-प्रदान के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान जैविक खेती एवं बाजार तंत्र विषय पर वैश्विक जैविक लीडर मनोहर शोटे, जैविक खेती की समग्र अवधारणा पर युवा वैज्ञानिक पवन टाक, कुटीर खाद प्रसंस्करण इकाई एवं आर्थिक...

भारत-जापान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संयुक्त समारोह में विशेषज्ञों ने विज्ञान और टेक्नोलॉजी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं के सामने आनेवाली चुनौतियों के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया है। जापान में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग के किरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में महिलाओं के लिए फिट इंडिया वॉकथॉन का आयोजन किया। दो किलोमीटर के इस आयोजन को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक खेल आयोजनों में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि और किसान कल्याण से संबंधित बजट प्रावधानों के प्रभावी कार्यांवयन पर एक वेबिनार वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से संबोधित किया। वेबिनार में कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन क्षेत्र के विशेषज्ञों, सार्वजनिक, निजी और सहकारी क्षेत्र के हितधारकों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को वित्तपोषित करने वाले बैंकों...

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि लोकतंत्र में कोई भी सरकार कभी भी ये हिमाकत नहीं कर सकती कि वह कोई ऐसा कानून बनाए, जो किसानों का नुकसान करने वाला हो। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कृषि सुधार कानून बनाए हैं, जिनके माध्यम से किसान चाहे तो मंडी के बाहर कहीं भी, किसी को भी मनचाही कीमत पर अपनी...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कृषि प्रतिभाओं को बाहर जाने से रोकने एवं युवाओं को फार्मिंग को एक व्यवसाय के रूपमें लेने की ओर आकर्षित करने के लिए उपायों एवं सुझावों की अपील की है। उन्होंने विचार व्यक्त किया कि भारतीय कृषि का भविष्य प्रौद्योगिकी प्रेरित कृषि अभ्यासों में है, जिसे अच्छी तरह से जानकार और आधुनिक सोच वाले...

वैज्ञानिकों ने हिमाचल प्रदेश में पहाड़ की बंजर जमीन पर भी हींग की खेती संभव बना दी है। सीएसआईआर की घटक प्रयोगशाला इंस्टीच्यूट ऑफ़ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (आईएचबीटी) पालमपुर के वैज्ञानिकों ने हिमाचल प्रदेश की सुदूर लाहौल घाटी में किसानों के खेती के तरीकों में बंजर में हींग की खेती का यह एक ऐतिहासिक प्रयोग किया,...

विश्व की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) और प्रसार भारती ने नई कृषि प्रौद्योगिकी एवं नवाचारों को प्रसारित और प्रोत्साहित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली के पृथ्वी भवन में एक कार्यक्रम में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके अनुसार किसानों के लाभ केलिए डीडी...

भारत में कृषि सुधार के लिए दो महत्वपूर्ण विधेयक लोकसभा से पारित हो गए हैं। ये हैं-कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020। इन विधेयकों के विषय और पुरजोर समर्थन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायतीराज...

केसर और हींग दुनिया के सबसे मूल्यवान मसालों में गिने जाते हैं। भारतीय व्यंजनों में सदियों से ही हींग और केसर का व्यापक रूपसे उपयोग होता आया है, इसके बावजूद देश में इन दोनों कीमती मसालों का उत्पादन सीमित है। भारत में केसर की वार्षिक मांग करीब 100 टन है, लेकिन देश में इसका औसत उत्पादन लगभग 6-7 टन ही होता है। इस कारण हर साल बड़ी...

भारत सरकार ने ग्रामीण भारत को प्रोत्साहन देते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन के जरिए किसानों के लिए नियामकीय व्यवस्था को उदार बनाया है। कृषि उपज के बाधा मुक्त अंतर्राज्य व्यापार के साथ-साथ राज्य के भीतर भी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अध्यादेश लाया जा रहा है। केंद्रीय कैबिनेट ने कृषि उपज वाणिज्य...

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि विपणन को मजबूत करने और किसानों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी फसल उपज बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कृषि बाजार यानी ई-एनएएम के साथ आज 177 नई मंडियों को जोड़ लिया है। जोड़ी गई मंडियों में गुजरात की 17, हरियाणा की 26, जम्मू और कश्मीर की 1, केरल की...

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर द सरस कलेक्शन का शुभारंभ किया है। गौरतलब है कि जेम और दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक अनूठी पहल सरस संग्रह, ग्रामीण स्वयं सहायता...

कोरोना संक्रमण और उससे जनित लॉकडाउन के बावजूद यह सुखद स्थिति है कि देश में खेती किसानी का कार्य सावधानी और सुचारू रूपसे गतिमान है। कोरोना अनिश्चितता के बीच कृषि संबंधी कार्य चलते रहने में बड़ी बाधाओं के बावजूद खाद्य सुरक्षा का आश्वासन आशा प्रदान कर रहा है। भारत में किसान और खेतिहर मज़दूर कोरोना की सभी विपत्तियों से...