
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जन्मभूमि गुजरात के टंकारा में आज उनकी 200वीं जयंती पर आयोजित '200वें जन्मोत्सव ज्ञान ज्योति पर्व स्मरणोत्सव' समारोह को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत भूमि महर्षि दयानंद सरस्वती जैसी अद्भुत विभूतियों के जन्म से धन्य है, स्वामीजी ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ केसाथ वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए आज श्रीलंका-मॉरीशस में भी यूपीआई सेवाओं का शुभारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहाकि हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों केलिए आज एक विशेष दिन है, अपने ऐतिहासिक...

उत्तराखंड ने समान नागरिक कानून लाकर देश में इतिहास रच दिया है। देश के सामाजिक ताने-बाने के उज्जवल भविष्य केलिए एक समान बदलाव लाने वाली यह ऐतिहासिक सच्चाई है। यद्यपि अपवाद को छोड़कर यह समान नागरिक कानून समस्त उत्तराखंड वासियों केलिए है, किंतु इसका देशभर के राज्यों में विस्तार अवश्यंभावी है। उत्तराखंड में समान नागरिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मार्क फिलिप्स और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहाकि भौगोलिक रूपसे दूर होने के बावजूद भारत और गुयाना हमारे औपनिवेशिक अतीत के प्रभाव, हमारे विविध और बहुसांस्कृतिक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैकि विपक्ष मेरी आवाज़ नहीं दबा सकता, क्योंकि इस आवाज़ को देश की जनता ने ताकत दी है। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक वित्त के रिसाव, 'फ्रैजाइल फाइव' और 'पॉलिसी पैरालिसिस' के समय को याद करते हुए कहाकि वर्तमान सरकार ने देश को पहले की अव्यवस्था से बाहर लाने केलिए बहुत सोच-समझकर काम किया है, जबकि कांग्रेस...

भारत के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट रियाद में विश्व रक्षा शो-2024 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह पांच दिवसीय शो 4 फरवरी को शुरू हुआ था, जो 8 फरवरी को समाप्त होगा। भारत शो में भाग लेने वाली कंपनियों केबीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केलिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूपमें कार्य करते हुए रक्षा प्रौद्योगिकी में नवीनतम...

लोकसभा में ऐतिहासिक संविधान (जम्मू-कश्मीर) अनुसूचित जनजातियां आदेश (संशोधन) विधेयक-2024 पारित कर दिया गया है। इससे पहाड़ी जातीय समूह, पदारी जनजाति, कोली और गड्डा ब्राह्मण को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। संशोधन बिल को जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में पेश किया, जिसपर वृहद...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए सदन में सेंगोल के उल्लेख से अपने संबोधन की शुरुआत की, जिसने गौरव और सम्मान केसाथ उस जुलूस का नेतृत्व किया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नए संसद भवन में पहुंची और सभी सांसदों ने उनका अनुसरण किया। प्रधानमंत्री ने इस विरासत...

सूरीनाम की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष मारिनस बी के नेतृत्व में सूरीनाम गणराज्य के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए कहाकि भारत-सूरीनाम संबंधों की विशेषता घनिष्ठता और दोस्ती है, यह उत्कृष्ट लोगों के परस्पर संपर्कों,...

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से हाईस्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (हीट) 'अभ्यास' के चार उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। संशोधित सशक्त विन्यास में चार अलग-अलग मिशन उद्देश्यों केसाथ उड़ान परीक्षण परिचालित किए गए थे। इसमें एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी...

अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में प्रोबेशनर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के 31वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। ये अधिकारी भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय वित्त एवं लेखा सेवा से हैं। राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को...

भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण बड़े के जहाजों में से पहला और अत्याधुनिक उपकरणों केसाथ स्वदेशी रूपसे डिजाइन और निर्मित आईएनएस संधायक यार्ड 3025 को नौसेना डॉकयार्ड विशाखापत्तनम में समारोहपूर्वक कमीशनिंग कर लिया गया है, यह भारतीय नौसेना के सबसे पुराने हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण जहाज की विरासत को आगे बढ़ाता है। इसकी प्राथमिक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली गतिशीलता प्रदर्शनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2024 का अवलोकन किया, जिसमें देश में बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहनों की गतिशीलता और मोटर वाहनों की मूल्य श्रृंखला में भारत की क्षमताओं को दिखाया गया है। एक्सपो में प्रदर्शनियां, सम्मेलन,...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों से गहन प्रश्न पूछने और भारत विरोधी कहानियों और अभियानों को बेअसर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहाकि समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों की अज्ञानता का लाभ उठाने वाले चतुर-चालाक लोगों द्वारा उत्पन्न की जाती है।...

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम में देश-विदेश से तीर्थयात्रियों के आगमन की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि को देखते हुए वहां केलिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ा दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल डॉ वीके सिंह केसाथ...