
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हैकि सशस्त्र बलों के जवानों की तरह, जो हमेशा बहादुरी और समर्पण केसाथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, हमारे चार्टर्ड एकाउंटेंट्स यानी सीए भी वित्तीय प्रणाली की अंतरात्मा की रक्षा करने वाले हैं, सीए को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि वे वित्तीय...

जबलपुर। पर्यटन के आशाजनक विकल्पों के रूपमें बढ़ते मध्यप्रदेश के शहर जबलपुर के हवाई अड्डे पर यात्री यातायात में दिनोंदिन बढ़ोतरी देखी जा रही है, इसीलिए क्षेत्र के हवाई यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने केलिए जबलपुर हवाई अड्डे को अब अपग्रेड किया जा रहा है। हवाई अड्डे पर किए जा रहे उन्नयन कार्य में एबी-320 प्रकार...

नई दिल्ली। देशभर में विशेष रूपसे ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं केलिए सार्वभौमिक और समान पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वपूर्ण परिकल्पनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेलमंत्री...

मुंबई। विश्व सिनेमा के विविधरूपों को प्रस्तुत करनेवाले मुंबई अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन फिल्म महोत्सव यानी एमआईएफएफ के 17वें संस्करण की तैयारी जोरों पर है, इसकी शुरुआत 29 मई को नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम वर्ली मुंबई में उद्घाटन समारोह से होगी और यह 4 जून 2022 को पुरस्कार वितरण समारोह केसाथ समाप्त होगा।...

नासिक। केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ भारती पवार ने महाराष्ट्र में नासिक के शिंदे में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल की नींव रखी। अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहाकि शिंदे में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल की योजना जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आसपास के आदिवासी...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आईएएस अधिकारियों की ई-बुक सिविल लिस्ट-2022 का विमोचन करते हुए कहा हैकि इन 8 वर्ष में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कई पथप्रवर्तक सुधार किए हैं, जिन्हें शासन से संबंधित सुधारों और शासन चलाने वालों नौकरशाहों से संबंधित...

रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी और उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज पटवई रामपुर में देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। मुख्तार अब्बास नक़वी ने इस अवसर पर कहाकि इस शानदार अमृत सरोवर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की नियोजन संस्था और एलएंडटी की जहाज निर्माण शाखा एलएंडटी शिपबिल्डिंग ने एलटीएसबी में नौसेना के सेवानिवृत्त सैनिकों की भर्ती के अवसरों का पता लगाने केलिए एक समझौता किया है। नौसेना के कार्मिक सेवा नियंत्रक वाइस एडमिरल सूरज बेरी और एलएंडटी जहाज निर्माण व्यवसाय प्रमुख अशोक कुमार खेतान ने...

नई दिल्ली। भारत ने एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से हवा में मार करनेवाली ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित दूरी के संस्करण को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है। ब्रह्मोस ने विमान से प्रक्षेपण योजना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निर्दिष्ट लक्ष्य पर सीधे निशाना लगाया। यह एसयू-30 एमकेआई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित...

लेह/ लद्दाख। थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना की बागडोर संभालने केबाद लद्दाख क्षेत्र की अपनी पहली तीन दिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे। इस मौके पर सेना प्रमुख को देश की सीमा पर सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया। सेना प्रमुख का विशेषकर पूर्वी लद्दाख पर ख़ास ध्यान था। इस बात का विशेष उल्लेख किया गयाकि सैन्य क्षमता...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के सहकारी एकीकृत विक्रय केंद्रों से सिमफेड, ट्राईफेड, यूपीएसएस, इफको, कृभकों, एफपीओ एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के उत्पाद न्यूनतम मूल्य पर बिक्री किए जाएंगे। राज्य के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कार्यालय आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के प्रागंण में इन केंद्रों का शुभारंभ...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा हैकि वे प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, विकास कार्यों के क्रियांवयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए प्रशासनिक अधिकारी सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण केसाथ कार्य करें, सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल...

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक एवं लोक शिकायत विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि भविष्य प्रौद्योगिकी संचालित अर्थव्यवस्था का है। डॉ जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस-2022 समारोह को संबोधित करते हुए कहाकि भारत पहले सेही...

यरूशलेम। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इजरायल में कृषि अनुसंधान संगठन, इजरायल कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वोल्कानी इंस्टीट्यूट का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल तेल अवीव से दूर रेगिस्तानी बुटीक फार्म, बीअर मिल्का भी गया, जिसका स्वामित्व नेगेव रेगिस्तानी...

बिजनौर/ लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आज जनपद बिजनौर भ्रमण के दौरान जनपद के 51 आंगनबाड़ी केंद्रों को महात्मा ज्योतिबाफुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति तथा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शिक्षण संस्थाओं, एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय के कुलपति तथा स्थानीय विवेक कॉलेज, कृष्णा कॉलेज एवं जिला प्रशासन ने...

मनीला (फिलीपींस)। एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज (एएईए) के कार्यकारी बोर्ड और महासभा की फिलीपींस की राजधानी मनीला में बैठक हुई, जिसमें भारत को सर्वसम्मति से वर्ष 2022-2024 तककी अवधि केलिए एएईए का नया अध्यक्ष चुना गया है। गौरतलब हैकि कमीशन ऑन इलेक्शन मनीला एएईए का वर्तमान अध्यक्ष था। कार्यकारी बोर्ड के नए सदस्यों में...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज राष्ट्रपति भवन में समारोहपूर्वक स्लोवाक गणराज्य, सूडान गणराज्य और नेपाल के राजदूतों ने अपना परिचय दिया। अपने-अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करनेवाले राजनयिकों में हैं-स्लोवाक गणराज्य के राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन, सूडान गणराज्य के राजदूत अब्दुल्ला उमर बशीर अलहुसैन और नेपाल के...

मुंबई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने हज हाउस मुंबई में 'ख़ादिम उल हुज्जाज' प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया और कहाकि ये ख़ादिम-उल-हुज्जाज मक्का-मदीना में भारतीय हज यात्रियों की सहायता करेंगे। मुख्तार अब्बास नक़वी ने उनसे तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा हैकि पुलिस सुधार एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय है, हमें इन सुधारों को लागू करने पर नए सिरे से जोर देना चाहिए और मुझे उम्मीद हैकि देश में बहुत जरूरी पुलिस सुधारों को लागू करने केलिए राज्य और केंद्र टीम इंडिया की सच्ची भावना से एकसाथ आएंगे। उन्होंने कहाकि एक प्रगतिशील,...

नागपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा हैकि शिक्षण संस्थान केवल अध्ययन के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये वे स्थान हैं, जो हममें से प्रत्येक की आंतरिक और कभी-कभी छिपी हुई प्रतिभा को निखारते हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि पाठ्यक्रम हमें अपने भीतर के उद्देश्य, महत्वाकांक्षा का आत्मनिरीक्षण करने और सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान...