

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सीमा सुरक्षा बल की अंगदान हेतु अपने कर्मियों को प्रेरित करने के लिए सराहना की और कहा कि बीएसएफकर्मी न केवल देश की सीमाओं की सतर्कतापूर्वक रक्षा करने में अपना जीवन बलिदान करने के लिए सदा तत्पर रहते हैं, बल्कि उन्होंने अब अंगदान की शपथ लेकर दूसरों के जीवन को बचाने के प्रयासों...

भारत गौ सेवक समाज के महामंत्री स्वामी भक्तहरि ने गौ सुरक्षा के संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त से भेंट के बाद कहा है कि गौरक्षा हिंसा से नहीं, बल्कि गौपालन से होगी। स्वामी भक्तहरि ने कल शाम संस्था के कार्यालय में मीडिया से कहा कि असामाजिक तत्व हिंसा करके गौरक्षा को बदनाम कर रहे हैं, जबकि कोई भी गौसेवक, गौपालक हिंसक हो ही...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कोलकता में प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के 125वें जन्मोत्सव पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उन्हें देश में आर्थिक नियोजन के निर्माता और व्यावहारिक सांख्यिकी के अगुआ प्रोफेसर पीसी महालनोबिस के 125वें जन्मोत्सव में शामिल होने की खुशी है। राष्ट्रपति...

भारत के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव भी पांच अगस्त को होने जा रहा है। इस दिन मतदान होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम ज़ैदी ने चुनाव आयुक्त एके जोती और ओपी रावत की मौजूदगी में नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुनाव 2017 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति पद का...

केंद्रीय शिपिंग, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि क्रूज पर्यटन दुनियाभर में पर्यटन उद्योग के सबसे तेजी से बढ़ते घटकों में से एक है, यह बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर जुटाकर भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास करने वाला एक प्रमुख चालक हो सकता है। नितिन गडकरी नई दिल्ली में 'भारत में क्रूज पर्यटन के विकास...

भारतीय निर्वाचन आयोग एक जुलाई 2017 से एक विशेष अभियान शुरू कर रहा है, जिसके अंतर्गत छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान पहली बार मतदान करने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आयोग के आदर्श वाक्य ‘कोई मतदाता नहीं छूटे’ की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। निर्वाचन आयोग अधिकतम पात्र मतदाताओं तक पहुंचने के...

उत्तर प्रदेश के सूचना राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने राजभवन में एक कार्यक्रम में 15 खंडों के ‘पंडित दीनदयाल सम्पूर्ण वांग्मय’ की प्रथम प्रति राज्यपाल राम नाईक को भेंट की। वांग्मय के 13वें खंड की भूमिका राज्यपाल राम नाईक ने लिखी है। राज्यपाल ने कहा कि प्रभात प्रकाशन ने वांग्मय का प्रकाशन करके वास्तव में अमृत कुंभ तैयार...

केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक श्रीकृष्ण चौधरी ने आज आईटीबीपी मुख्यालय में आईटीबीपी के प्रथम पर्वत धौलागिरी-1 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान-2017 के सदस्यों की अगवानी की। गृह सचिव राजीव महर्षि ने पर्वतारोहण में आईटीबीपी के योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए अभियान...

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट अधिनियम 1967 के 50 वर्ष पूरे होने पर 5वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया। पासपोर्ट अधिनियम 24 जून 1967 को लागू हुआ था। इस अवसर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मैं 5वें पासपोर्ट सेवा दिवस पर भारत और विदेश में पासपोर्ट जारी करने वाले अधिकारियों का अभिनंदन करती हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश...

रेल और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि सार्वजनिक निजी साझेदारी में पासपोर्ट सेवा परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करना भारत में पासपोर्ट जारी करने के इतिहास में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि नागरिक सेवा प्रदान करने की पूरी प्रक्रिया को नया रूप दिया गया है, उसका मानकीकरण किया गया है और यह प्रक्रिया स्वचालित...

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ संसद भवन पहुंचे और राष्ट्रपति चुनाव...

रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने भारतीय रेल की आंतरिक लेखा प्रणाली और आंतरिक लेखा की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और ऐसी प्रभावी आंतरिक नियंत्रण प्रणाली और आंतरिक लेखा को व्यवस्थित और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया, जो प्रक्रियाओं की अवहेलना, प्रणाली की विफलता आदि को ढूंढने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय...

केंद्रीय शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्री एम वेंकैया नायडू और श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रेय की उपस्थित में 2022 तक सभी के लिए आवास मिशन पूरा करने के लिए केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त डॉ वीपी जोय और हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ एम रविकांत ने सहमति ज्ञापन...

संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज सर्वे ऑफ इंडिया की 250वीं वर्षगांठ पर दो स्मारक डाक टिकटों तथा एक लघु चित्र जारी करते हुए कहा है कि सर्वे ऑफ इंडिया दुर्गम हिमालय, गर्म रेगिस्तान और जानवरों से परिपूर्ण जंगलों के सर्वे करने की चुनौतियों का सामना करने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि यह विभाग नई प्रौद्योगिकी को अपनाने...

प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कुछ क्षेत्रों में उत्पन्न धारणाओं के विपरीत जीएसटी से अनेक वस्तुओं पर कर कम होगा और 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने से करों की वर्तमान दर कम होने के परिणामस्वरूप गरीबों और निचले मध्यम वर्ग को भारी राहत म...