
भारत सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अग्रणी क्षेत्रों में ज्ञान, बुद्धिमत्ता एवं सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने केलिए सहयोगी अनुसंधान कार्य में प्रवासी भारतीयों को देश के शिक्षण और अनुसंधान एवं विकास संस्थानों केसाथ जोड़ने केलिए नया वैभव फैलोशिप कार्यक्रम शुरू किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत...

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारेमें जानकारी दी। उन्होंने बतायाकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रधानमंत्री नरेंद्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय रोज़गार मेले को संबोधित किया और विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती केलिए लगभग 70000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। देशभर से चयनित भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्चशिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग,...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्तराष्ट्र शांतिरक्षकों की सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने केलिए जिम्मेदार राष्ट्रों के बीच अभिनव दृष्टिकोण और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है, जो स्थिरता बनाए रखने, संघर्षों को रोकने और शांति बहाली की सुविधा केलिए हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। रक्षामंत्री आज नई दिल्ली...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के 75 विशेष रूपसे कमजोर आदिवासी समूह के सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया और मुलाकात के दौरान उन्हें जनजातीय मामलों के मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं एवं पहलों से अवगत कराया। राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट स्टेट के खेल मैदान में आदिवासियों की यह विशेष बैठक राष्ट्रपति द्रौपदी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के जरिए वाराणसी में जी20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र की जननी भारत के सबसे पुराने जीवंत शहर वाराणसी में जी20 विकास मंत्रियों का स्वागत किया और काशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहाकि यह शहर जहां सदियों से ज्ञान, चर्चा, विचार-विमर्श, संस्कृति...

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में जेंटलमैन सैन्य छात्रों की यादगार पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। सेनाप्रमुख ने परेड कमांडर और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहाकि पासिंग आउट परेड आत्म अनुशासन और युद्ध कला में प्रशिक्षण प्रदान करनेवाली एक प्रमुख संस्था भारतीय सैन्य अकादमी...

केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली में 75वां अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस मनाने केलिए आजादी के अमृत महोत्सव केतहत 'हमारी भाषा, हमारी विरासत' शीर्षक से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहाकि यह प्रदर्शनी एक राष्ट्र के रूपमें भारत की भाषाई विविधता की बहुमूल्य...

भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने हालांकि कनाडा में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाले जाने की घटना की निंदा की है और कहा हैकि उनके देश में नफरत और हिंसा के महिमामंडन के लिए कोई जगह नहीं है, तथापि ऐसे मामलों में ऐसे औपचारिक बयान जारी कर देना ही काफी नहीं है। कनाडा को समझना होगा कि...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में सर्बिया पहुंचीं। गौरतलब हैकि सर्बिया जाने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू यानी यह भारत के किसीभी राष्ट्रपति की सर्बिया की पहली यात्रा है। सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुकिक ने विशेष सम्मान प्रदर्शित करते हुए सर्बिया...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम की अपनी यात्रा के अंतिम दिन सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया, जिसकी मेजबानी सूरीनाम में भारत के राजदूत डॉ शंकर बालाचंद्रन ने की थी। राष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए कहाकि भारत और सूरीनाम भौगोलिक दृष्टि से अलग हो सकते हैं, लेकिन अपने साझा...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा हैकि हम दूसरों को खुदको परखने की अनुमति नहीं दे सकते, क्योंकि उनकी परख वस्तुनिष्ठ नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी इस बात कीकि देश के अंदर और बाहर के लोग हमें परखने की कोशिश कर रहे हैं और भारत के विकास से कुछ लोग खुश नहीं हैं, क्योंकि हमारा देश दुनिया में शांति, स्थिरता और सद्भाव में विश्वास...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के रक्षामंत्री बोरिस पिस्टोरियस केसाथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें दोनों ने मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और विशेष रूपसे रक्षा औद्योगिक साझेदारी में सहयोग को बढ़ाने के तरीकों का पता लगाया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार' से सम्मानित किया गया है, जो उन्हें सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने एक भव्य समारोह में प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहाकि यह मान्यता न केवल उनके लिए, बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों केलिए...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड जे ऑस्टिन III केसाथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों रक्षामंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विषयों की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला पर चर्चा की, जिसमें औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के तरीकों को चिन्हित करने पर विशेष फोकस किया गया। दोनों रक्षामंत्रियों...