
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में प्रथम भारत पर्यटन मार्ट का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघों के महासंघ की सहभागिता और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के सहयोग से किया था। पीयूष गोयल ने इस अवसर पर कहा कि जबतक बुनियादी ढांचागत...

लखनऊ। लखनऊ छावनी में सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज में हिंदी पखवाडे़ के समापन पर मेजर लेशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र सभागृह में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें अंतर-बटालियन विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेना चिकित्सा कोर एवं केंद्र एवं कॉलेज के सेनानायक एवं एएमसी...

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने विश्वकर्मा जयंती पर हर क्षेत्र के कामगारों को बधाई दी और कहा कि कामगार आधुनिक भारत के निर्माता हैं। उन्होंने दिल्ली में एक विशेष आयोजन में कामगारों को साझा तौरपर विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय संरक्षा...

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय संग्रहालय के दो महत्वपूर्ण प्रकाशनों-सिंधु घाटी सभ्यताः एक परिचय (हिंदी) और राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन संख्या 10: विशेषांक का लोकार्पण किया। संस्कृति राज्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसर्च बुलेटिन को पुर्नजीवित करने...

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक गणेश उत्सव मंडल चौक लखनऊ में सर्राफा बाज़ार के कल्लीजी राम मंदिर में गणपति उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की एवं देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि गणपति को विद्या के देवता के साथ-साथ बुद्धि, सुख देने वाला, दुःख को समाप्त...

वैलेटा/ नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने माल्टा में भारत के उच्चायुक्त के आयोजित भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और प्रवासी, देश एवं अपनी मातृभूमि दोनों के प्रति अपार योगदान कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि...

नई दिल्ली। भारतीय समन्वय संगठन लक्ष्य की दिल्ली टीम ने बहुजन जनजागरण अभियान के तहत दिल्ली के श्यामविहार गोयला में एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया, जिसमें बहुजन समाज के लोगों ने बड़े जोर-शोर से हिस्सा लिया और लक्ष्य के सामाजिक कार्यक्रमों की जोरदार प्रशंसा की। हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र से आईं लक्ष्य कमांडर कविता...

शिमला। कवि और वरिष्ठ पत्रकार विनोद विट्ठल ने कहा है कि आज बहुत सारी कविताएं तो लिखी जा रही हैं, इसके बावजूद इस समय 'कविताएं' लिख पाना बड़ा मुश्किल है। वे समय की नियति पर दौड़ती धारणाओं के प्रभाव को परिलक्षित करते हुए कहते हैं कि पशु-पक्षियों, पुरातत्व की चीज़ों और भाषाओं को लेकर गंभीर चिंताएं हैं और इस समय मनुष्य भी सबसे...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा ने एक कॉंक्लेव को मुख्य अतिथि के रूपमें संबोधित करते हुए कहा है कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत के मानचित्र पर स्टार्टअप हब में परिवर्तित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की नई स्टार्टअप पालिसी...

हापुड़। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर एवं हापुड़ का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने यूपी 100 योजना के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद को 45 और गौतमबुद्धनगर को 41 पीआरवी बाईकें प्रदान कीं। पीआरवी वाहनों को तिगरीगोल चक्कर से पुलिस महानिदेशक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस महानिदेशक...

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त रूपसे जवाहरलाल नेहरू भवन दिल्ली में एक कार्यक्रम में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस की वेबसाइट को लांच किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के लिए काशी के चयन हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त...

झांसी। झांसी क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालय के बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का दमेले स्टेडियम मऊरानीपुर में आयोजन हुआ, जिसमें स्कूलों की प्रतिभाओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। माध्यमिक स्कूल स्तरीय इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सामने लाना है, जिसके अंतर्गत...

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान के ‘हिंदी सप्ताह’ कार्यक्रम में संस्थान की हिंदी में प्रकाशित पुस्तक ‘विषविज्ञान अनुसंधान के नए आयाम’ और स्मारिका ‘विषविज्ञान संदेश’ एवं ‘खाद्य एवं उपभोक्ता सुरक्षा समाधान’ के साथ पत्रक पीने योग्य शुद्ध पानी ‘ओनीर’ का विमोचन किया एवं वेबसाइट ‘फोकस’...

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने आज देश का पहला नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल मोबाइल ऐप लांच किया और कहा है कि यह मोबाइल ऐप निर्धन एवं कमजोर तबकों के छात्रों को एक सुगम, आसान और बाधामुक्त छात्रवृत्ति प्रणाली सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि सभी छात्रवृत्तियां नेशनल...

लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से जिला चिकित्सालय एवं चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित ब्रिज कोर्स फॉर कम्युनिटी नर्सेस के अध्ययन केंद्रों के पदाधिकारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें उन्हें ब्रिज कोर्स से सम्बंधित...

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में एशियाड-2018 में रजत पदक प्राप्त विजेता एथलीट सुधा सिंह को सम्मान स्वरूप ‘झांसी की रानी लक्ष्मीबाई’ का प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने सुधा सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे भविष्य में और आगे बढ़े तथा देश एवं प्रदेश का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि खेल...

नई दिल्ली। भारत सरकार में संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने केंद्रीय विद्यालयों के लिए 30वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2017-18 के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। संसदीयकार्य मंत्रालय 30 वर्ष से केंद्रीय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय विद्यालयों के लिए...

नई दिल्ली। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश को प्रथमबार 12 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इन पुरस्कारों में से 5 पुरस्कार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन के सम्बंध में राज्य को प्रदान किए गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय...

नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कोष के जरिए रेलवे स्टेशनों एवं इनके निकट सुविधाओं के सृजन में योगदान के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'रेल सहयोग' वेब पोर्टल लांच किया है। रेलमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि भारतीय रेलवे देशभर में अपने विशाल नेटवर्क एवं व्यापक मौजूदगी के बलपर देश और समाज की...

अंकारा/ नई दिल्ली। भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद की अगुवाई में 75 सदस्यों का भारतीय प्रतिनिधिमंडल तुर्की में आयोजित 87वीं इजमिर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग ले रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बी2बी बैठकों में भाग लिया और तुर्की के कारोबारी समुदाय के सदस्यों के साथ अनेक व्यावसायिक गठबंधन भी किए। भारत इस व्यापार...