नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक केंद्र प्रायोजित स्कीम के जरिए लघु वन उपजों के विकास के लिए विपणन व्यवस्था शुरू करने और उसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रारंभ करने का अनुमोदन किया है। यह परियोजना लघु वन उपज इकट्ठा करने वाले वनवासियों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी और खासतौर से उन आदिवासी लोगों को सुरक्षा प्रदान करेगी जो अधिकांशत: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में...
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति ने एफडीआई नीति के अंतर्गत नियंत्रण की मौजूदा परिभाषा को संशोधित करने का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया है। पहले यह परिभाषा औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने तय की गई थी। संशोधित परिभाषा ये है-अभी तक एफडीआई नीति में शब्द कंट्रोल (नियंत्रण) की परिभाषा थी-‘कोई कंपनी तब निवासी भारतीय नागरिकों और कंपनियों ने नियंत्रित समझी जाएगी, जब उसका...
नई दिल्ली। तिआर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की 78.92 प्रतिशत अंश पूजी में से 10 प्रतिशत चुकता अंश पूंजी के विनिवेश को स्वीकृति प्रदान कर दी है। भारतीय प्रतिभूतियां विनिमय बोर्ड (सेवी) के नियम और विनियमन के अनुसार घरेलू बाजार में निर्गम के माध्यम से इसका विनिवेश किया जाएगा। इस विनिवेश के बाद कंपनी में...
नई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय के सचिव रवींद्र सिंह ने आज यहां भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार की त्रैमासिक पत्रिका की शुरूआत की, जिसका नाम ई-अभिलेख है। इसका उद्देश्य अभिलेखागारों के विकास पर आधारित जानकारी को फैलाना है।शुरूआती अंक में अप्रैल-जून, 2013 की अवधि के दौरान भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार, राज्य, केंद्रशासित प्रदेशों के अभिलेखागारों, व्यापारिक अभिलेखागारों और...

नई दिल्ली। भारत का मौसम संबंधी उन्नत उपग्रह, इनसेट-3डी सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। इससे पहले उपग्रह ने हासन स्थित इसरो मास्टर कंट्रोल फैसलिटी के नियंत्रण में कक्षा की तीन परिक्रमाएं कीं। यह उपग्रह कौरू, फ्रेंच गुआना से 26 जुलाई, 2013 को प्रात:काल प्रक्षेपित किया गया था।इनसेट-3डी...
नई दिल्ली। भारतीय विद्युत उपकरण उद्योग मिशन योजना 2022 में इस तथ्य का उल्लेख किया गया है कि विद्युत उत्पादन में नियोजित तथा अर्जित की गई क्षमता वृद्धि में कमी का मुख्य कारण भूमि अधिग्रहण की समस्या है। भूमि अधिग्रहण, वन और अन्य मंजूरियों में देरी होने के कारण विद्युत परियोजनाओं के लिए स्वीकृत आधे ऋण का तो उपयोग ही नहीं हो पाता है। इसके परिणामस्वरुप बैंक विद्युत क्षेत्र के लिए अपना...

अलवर। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने अलवर में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभाग) की उपस्थिति में नेशनल टीका एक्सप्रेस की शुरूआत की। नेशनल टीका एक्सप्रेस की शुरूआत बच्चों को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए की गई है। उल्लेखनीय है कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एएनएम...

नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने रेल मंत्रालय के सहयोग से अमृतसर, रायबरेली, त्रिवेंद्रम, गया और आगरा कैंट रेलवे स्टेशनों पर पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए संयुक्त रूप से कार्य शुरू किया है। अमृतसर, रायबरेली, त्रिवेंद्रम, गया और आगरा कैंट रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए क्रमश: 10.28 करोड़, 5.98 करोड़, 5.18 करोड़ और 5.05 करोड़ रूपए...
नई दिल्ली। कर्नाटक कैडर की 1979 बैच की आईएएस अधिकारी अनिता कौल ने विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग में सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे केंद्र और राज्य स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। अनिता कौल मानव संसाधन विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव तथा अपर सचिव भी रह चुकी हैं।इसी प्रकार सरकार ने प्रोफेसर वामन केंद्रे को राष्ट्रीय नाट्य...

सीकर-राजस्थान। सीकर जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर चार हजार से भी अधिक महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने में लगी हुई हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मजबूती से कदम रखने वाली इन ग्राम्य महिलाओं में अधिकांश गौ पालन, आटा चक्की, आम, नींबू, मिर्ची, केर, लेसुआ, आंवला इत्यादि का अचार, सिलाई, कढ़ाई...

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्री शीश राम ओला ने इस बात पर जोर दिया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को भविष्य निधि के दावों के समय पर निपटारे को प्राथमिकता देनी चाहिए। ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में श्रम मंत्री ने जोर देकर कहा कि वे प्रौद्योगिकी की उपलब्धता और सुधार के कारण नागरिक दावों...
नई दिल्ली। सरकार ने एग्रोकेमिकल उद्योग से कृषि-रसायन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास तथा नवाचार के लिए निवेश करने का आह्वान किया है। दो दिन तक चलने वाले तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग में सचिव इंद्रजीत पाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए उद्योग को उत्पादों में नावचार लाने की ज़रूरत...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण विनियम को सशक्त करने के लिए विनियमन संशोधन प्रारूप जारी किया है। इसी प्रकार ट्राई ने आज भारत में प्रसारण क्षेत्र के विभिन्न खंडों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सीमा के बारे में भी एक परामर्श-पत्र जारी किया। ट्राई ने उपभोक्ता हितों के संरक्षण के दृष्टिकोण से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की...
नई दिल्ली। शरद कुमार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किये गये हैं। वे हरियाणा कैडर के 1979 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में अपने कैडर में कार्यरत हैं।...

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम 2012 के प्रथम क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और कहा कि पोक्सो अधिनियम को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए और बच्चों को इसके प्रावधानों के बारे में शिक्षित किया जाए। कृष्णा तीरथ ने इस अवसर पर बताया कि पोक्सो...
नई दिल्ली। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विभिन्न ऑफ-ग्रिड सोलर फोटोवॉलटेक प्रणालियों और ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को वर्ष 2009-10, 2010-11, 2011-12 और 2012-13 के दौरान क्रमश: 11.78 करोड़ रुपये, 12.47 करोड़ रुपये, 8.12 करोड़ रुपये और 3.82 करोड़ रुपये जारी किये।उल्लेखनीय है कि विशेष दर्जा प्राप्त राज्यों, केंद्रशासित द्वीपों और अंतर्राष्ट्रीय...

नई दिल्ली। उपभोक्ता मामले एवं खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में दालों की कीमतें 18 से 25 जुलाई 2013 के सप्ताह के दौरान स्थिर बनी रहीं। मंत्रालय का निगरानी प्रकोष्ठ नियमित रूप से 22 आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतों का निरीक्षण करता है। इस अवधि के दौरान 8 केंद्रों पर चना दाल की क़ीमतों में कमी आई, जो कि दिल्ली,...

नई दिल्ली। व्यापार और उद्योग से संबद्ध प्रधानमंत्री की परिषद ने भारतीय अर्थव्यवस्था से जुडें मुद्दों पर चर्चा के लिए कल बैठक की। बैठक में चालू खाता घाटे में सुधार, औद्योगिक मंदी और उसे पटरी पर लाने के उपायों, रूपए में गिरावट तथा उसका व्यापार और उद्योग पर असर, कौशल विकास तथा औद्योगिक गलियारों के विकास पर चर्चा...
नई दिल्ली। पूर्व हॉकी खिलाड़ी बारबरा जे फ्रेंसिस को वित्तीय सहायता मंजूर की गई है। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने बारबरा जे फ्रेंसिस की चिकित्सा के लिए खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय कल्याण निधि से 1,50,000 रुपए (एक लाख पचास हजार रुपए) की वित्तीय सहायता मंजूर की। वित्तीय सहायता की राशि पचास हजार रूपए प्रति वर्ष की दर से उन्हें...
नई दिल्ली। 'भारतीय विद्युत उपकरण उद्योग मिशन 2022' में कहा गया है कि विद्युत परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए परियोजना स्थल के निकट की सड़कें और पुल भारी उपकरणों को ले जाने वाले वाहनों की क्षमता के अनुरूप होने चाहिएं, जोकि नहीं हैं। राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्ग तो सही हैं, लेकिन ताप विद्युत, जल-विद्युत और परमाणु विद्युत के उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं के निकटवर्ती...