

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को सहारनपुर से उत्तर प्रदेश से सत्ता परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए आत्मविश्वास से भरा यह बयान देकर विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है कि इसी साल 24 दिसंबर तक की इस परिवर्तन यात्रा में ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई बहुमत वाली सरकार की नींव डालने का काम...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर कल गैलेक्सी वेंचर्स तथा दक्षिण कोरिया के एमपीके ग्रुप के बीच एक एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इसके तहत एक संयुक्त उपक्रम के माध्यम से एमपीके ग्रुप की पिज्जा चेन 'मिस्टर पिज्जा' ब्रांड के उत्पादों के लिए नोएडा में कारखाना स्थापित किया जाएगा।...

अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयी क्रासक्रंटी चैंपियनशिप में लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता कर्नाटक के मंगलौर शहर में आयोजित हुई थी। लखनऊ की टीम में विजय लक्ष्मी, आस्था ओझा, कविता यादव एवं खुशबू गुप्ता थीं। अंतरविश्वविद्यालयी क्रांसकंट्री प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय...

उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल को उनकी सामाजिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। नवनीत सहगल को यह सम्मान गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट बाराबंकी ने सामाजिक सहभागिता सम्मान के तहत दिया है। ट्रस्ट ने नवनीत सहगल को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा 2 अक्टूबर 2016 को गांधी जयंती...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ललित कला अकादमी अलीगंज में वाराणसी के कलाकार समूह ‘आनंद-वन’ की चित्रकला प्रदर्शनी ‘अंतः दर्शन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न चित्रकला प्रदर्शनियों की सुंदर कृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मूलतः युवा और महिलाएं थीं। राज्यपाल ने कहा कि चित्रकारी मन के भाव को व्यक्त करने...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर देवबंद के मुस्लिम प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिया है कि विधानसभा चुनाव में मुसलमान पहले की तरह सपा का साथ देगा और इंशाअल्लाह उनके नेतृत्व में फिर से सपा की सरकार बनेगी। मुसलमान प्रतिनिधियों ने राज्य के विकास तथा खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आचार्य नरेंद्रदेव एवं लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने गोमती तट पर आचार्य नरेंद्रदेव की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित किए तथा जीपीओ पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि आचार्य नरेंद्रदेव...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उर्दू मासिक पत्रिका 'नया दौर' के 'जाँ निसार अख्तर' विशेषांक के प्रथम भाग का विमोचन किया और कहा कि शायर और कवियों ने हमेशा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि साहित्यकार अपनी कला के जरिए शोहरत ही नहीं हासिल करता, बल्कि समाज की...

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री रहे अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तरह कवि और बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की महान प्रतिभाओं के नाम पर अनेक 'चाटुकारों' 'प्यादों' और 'टपारियों' जैसों को कल उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च ‘यश भारती सम्मान’ खैरात की तरह बांटा। कुछ बड़ी विभूतियों...

राज्यपाल राम नाईक ने विश्वविद्यालयों की परीक्षा प्रणाली एवं मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार के लिए राजभवन में कुलपतियों के साथ बैठक में कहा है कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय नकल विहीन परीक्षा प्रणाली लागू करें तथा परीक्षा परिणाम समय से निकालें, ताकि उच्चशिक्षा में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि छात्रों...

भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' की महिला कमांडरों का एक दिवसीय कैडर कैम्प जानकीपुरम लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें 'लक्ष्य' के कार्यक्रमों का प्रदेश के अन्य जिलों में विस्तार करने पर चर्चा की गई। 'लक्ष्य' की महिला कमांडरों को सामाजिक चिंतक जगजीवन रूपेनवार ने संबोधित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के शांति प्रेम संदेशों और...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ललित कला अकादमी अलीगंज लखनऊ में धनंजय वार्ष्णेय की फोटोग्राफ प्रदर्शनी का दीप जलाकर उद्घाटन किया। राज्यपाल ने फोटोग्राफ प्रदर्शनी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो बात हजारों और सैकड़ों शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती है, वह एक छोटे से चित्र के माध्यम से व्यक्त कर दी जाती है।...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज बारादरी कैसरबाग लखनऊ में केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सिल्क मार्क एक्सपो-2016 का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि व्यापार में ब्राडिंग का बहुत बड़ा महत्व है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए भारतीय रेशम उत्पाद...

देश-विदेश की 51 आध्यात्मिक शक्तिपीठों पर लखनऊ में हुए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आध्यात्मिक शक्ति सर्किट की स्थापना पर जोर दिया गया। दक्षिण एशियाई देशों से पधारे विद्वानों एवं शोधकर्ताओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक तीर्थ यात्रा की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। विद्वानों ने अपने शोध पत्रों के निष्कर्षों...

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की कायाकल्प और शहरी रूपांतरण-अटल मिशन (अमृत) योजना के अंतर्गत वर्ष 2015-16 के लिए केंद्र सरकार से उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किए जाने तथा पुरस्कार स्वरूप 63.47 करोड़ रुपए की धनराशि मिलने पर राज्य के अधिकारियों को बधाई दी है। राज्य सरकार ने बताया कि वर्ष 2015-16 के लिए उत्तर प्रदेश के 1 लाख आबादी...