
भारत के नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-30 का आज सुबह फ्रेंच गुयाना के स्पेसपोर्ट से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत के जीसैट-30 और यूटेलसैट के यूटेलसैट कॉनेक्ट को फ्रेंच गुयाना के कूरौ लॉंच केंद्र से सुबह 2:35 बजे प्रक्षेपण वाहन एरियन 5 वीए-251 से छोड़ा गया, जो 38 मिनट 25 सेकेंड की उड़ान के बाद जीसैट-30...

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम का कल सुबह 11:45 बजे ओडिशा तट के एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। मिसाइल का तैनाती मोड में पूर्ण विन्यास के साथ मिशन के उद्देश्य को पूरा करते हुए हवा में लक्ष्य को भेदने के साथ उड़ान परीक्षण सफल रहा। इस कार्यक्रम...

भारत सरकार में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में 26 दिसंबर (5 पौष, शक संवत 1941) को वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। भारत में वलयाकार प्रावस्था प्रात: सूर्योदय के पश्चात देश के दक्षिणी भाग कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु के हिस्सों के संकीर्ण गलियारे में दिखाई देगी तथा देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के...

यद्यपि इसरो मुख्यालय के नियंत्रण केंद्र से चंद्रयान-2 मिशन का संपर्क टूट गया है और इससे हिंदुस्तान को थोड़ी निराशा हुई है तथापि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी अंतरिक्ष पर यात्रा जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 मिशन की संभावित सफलता को देखने के लिए इसरो के मुख्यालय पर मौजूद थे। वे चंद्रयान-2...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाने पर बेंगलुरु में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि भारत का दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की कक्षा में पहुंचकर चंद्रयान-2 ने एक प्रमुख उपलब्धि...

भारत के भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान यानी जीएसएलवी एमकेIII-एम1 ने 3840 किलोग्राम भार वाले चंद्रयान-2 अंतरिक्षयान को पृथ्वी की एक कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया। यह अंतरिक्षयान इस समय धरती के निकटतम बिंदु 169.7 किलोमीटर और धरती से दूरस्थ बिंदु 45,475 किलोमीटर पर रहते हुए पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। यह उड़ान...

आंध्र प्रदेश के सतीश धवन सेंटर श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 ने आज दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर सफलतापूर्वक उड़ान भरी और प्रक्षेपण हो गया। अंतरिक्ष में भारत का यह एक और ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित संसद के दोनों सदनों, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षामंत्री राजनाथ सिह, गृहमंत्री...

केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ के सिवन के साथ इसरो के आगामी अंतरिक्ष मिशनों विशेषकर चंद्रयान-2 की प्रगति दिल्ली में मीडिया से साझा की। डॉ जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिबद्धता और कठोर परिश्रम की सराहना...

भारत के पोलर सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल यानी पीएसएलवी-सी46 ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर से रिसैट-2बी को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर का यह 72वां लॉन्च व्हीकल मिशन था और फर्स्ट लॉन्च पैड से यह 36वां प्रक्षेपण था। पीएसएलवी-सी46 ने फर्स्ट लॉन्च...

भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 9 से 16 जुलाई के बीच किया जाएगा, जिसके के सभी माड्यूल तैयार किए जा रहे हैं। चंद्रयान-2 के 6 सितंबर 2019 को चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना बताई जा रही है। चंद्र अभियान के आर्बिटर, लैंडर यानी विक्रम और रोवर यानी प्रज्ञान तीन माड्यूल हैं। ऑर्बिटर और लैंडर मॉड्यूल को यंत्रवत रूपसे...

भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने देश में विकसित लम्बी दूरी तक मार करने वाले सब-सोनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र ‘निर्भय’ का आज चांदीपुर ओडिशा परीक्षण स्थल से सफल परीक्षण किया। काफी कम ऊंचाई पर वे-प्वाइंट नेवीगेशन का इस्तेमाल करते हुए बूस्ट फेज, क्रूज फेज का परीक्षण और दोबारा परीक्षण करने के उद्देश्य से यह...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के संचालित पीएसएलवी श्रृंखला के उपग्रह प्रमोचन वाहन पीएसएलवी-सी45 ने आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एमीसैट और चार अन्य देशों के 28 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया। पीएसएलवी-सी45 ने दूसरे लांच पैड से भारतीय समयानुसार 9:27 पर उड़ान भरी और 17 मिनट 12 सेकेंड के बाद अपनी कक्षा में...

अंतरिक्ष ताकत में शक्तिशाली विश्व के शीर्ष तीन देशों में आज भारत भी शामिल हो गया है। भारत ने पूर्व निर्धारित लक्ष्य के अनुसार लियो अर्थ ओरबिट में लाइव सैटेलाइट को एंटी सैटेलाइट A-सैट मिसाइल से मार गिराया। इस प्रकार भारत भी अंतरिक्ष में रूस अमेरिका और चीन के बाद चौथी महाशक्ति बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इस वर्ष से स्कूली बच्चों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम यानी युविका नाम से एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य मुख्य रूपसे अंतरिक्ष कार्यकलापों के उभरते क्षेत्रों में अपनी रुचि जगाने के इरादे से युवाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों...

भारत के प्रक्षेपणयान पोलर सैटेलाइट लांच व्हिकल पीएसएलवी-सी44 ने माइक्रोसैट-आर और कलामसैट-वी2 को उनकी निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है। पीएसएलवी-सी44 ने 24 जनवरी को सतीश धवन स्पेस सेंटर एसएचएआर श्रीहरिकोटा के फर्स्ट लांच पैड से 46वीं उड़ान भरी और लगभग 13 मिनट 26 सेकंड के बाद माइक्रोसैट-आर को 274 किलोमीटर...