
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने पूर्वी नौसेना कमान विशाखापत्तनम में आयोजित भव्य नौसेना अलंकरण समारोह में नौसेना कर्मियों की बहादुरी, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों, विशिष्ट सेवा को सम्मानित और पहचान प्रदान करने केलिए उन्हें राष्ट्रपति की ओर से वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर नौसेना कर्मियों...

भारतीय सेना ने संयुक्तराष्ट्र शांति सैनिकों के 75वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आज थलसेना प्रमुख, वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, नौसेना एवं वायुसेना, विदेश मंत्रालय और संयुक्तराष्ट्र के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वह दिवस है, जिस दिन...

भारतीय नौसेना ने अपने नौवें प्रमुख एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा की याद में शताब्दी स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया। एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा को भारत के आधुनिक नौसैनिक इतिहास में एक सम्मानित व्यक्ति माना जाता है और बेंगलुरु में इनको सम्मानित करने केलिए पूर्व नौसेनाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में सशस्त्र बलों के...

भारतीय नौसेना के कलावरी क्लास प्रोजेक्ट-75 यार्ड 11880 की छठी पनडुब्बी वाघशीर ने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। पनडुब्बी को 20 अप्रैल को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से समुद्र में उतारा गया था। वाघशीर पनडुब्बी को परीक्षणों के पूरा होने केबाद वर्ष 2024 की शुरुआत में भारतीय नौसेना को सौंपा...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन किया, जो वायुसेना के समृद्ध इतिहास और विरासत का प्रतीक है, इसमें कलाकृतियों, भित्ति चित्र और 3डी डायोरमास का संग्रह है, जो वायुसेना की स्थापना केबाद से उसके विकास, वीर कार्यों और विमान एवं उपकरणों में देश की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संगठनात्मक जरूरतों के अनुरूप टेरीटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की नियंत्रण रेखा पर टेरीटोरियल आर्मी की इंजीनियर रेजिमेंटों केसाथ और नई दिल्ली में टेरीटोरियल आर्मी महानिदेशालय में स्टाफ ऑफिसर के रूपमें तैनाती को मंजूरी दे दी है। इस प्रगतिशील नीतिगत कदम का उद्देश्य महिला अधिकारियों...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में थलसेना के बेस कैंप गए, जहां उन्होंने भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। रक्षामंत्री ने इस दौरान सैनिकों से बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देशसेवा का कर्तव्य निभाने केलिए उनके साहस और उत्साह की सराहना की। रक्षामंत्री...

पैंतीसवें नौसेना उच्च कमान पाठ्यक्रम के समापन पर नेवल वार कॉलेज में भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई मुख्य अतिथि के रूपमें शामिल हुए। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले स्नातक अधिकारियों को सम्मानित किया और बधाई दी। राज्यपाल ने उनकी दृढ़ता और पेशेवर उत्कृष्टता केलिए सराहना...

भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 15बी श्रेणी केतहत तैयार किया गया और रडार से बचने में सक्षम तीसरा स्वदेशी विध्वंसक युद्धपोत इंफाल पहलीबार परीक्षण केलिए समुद्र में उतर चुका है। इस युद्धपोत को मौजूदा वर्ष के अंततक सेवारत करने की योजना है। युद्धपोत इंफाल को कई विशिष्ट तकनीकों तथा उच्च स्वदेशी सामग्री से लैस किया गया है और इसे...

बांग्लादेश के थल सेनाध्यक्ष जनरल एसएम शफीउद्दीन अहमद आज से 29 अप्रैल तक भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। यात्रा के दौरान वह भारत के वरिष्ठ सैन्य और नागरिक नेतृत्व से मिल रहे हैं। इन मुलाकातों के दौरान वे भारत और बांग्लादेश केबीच रक्षा संबंधों को और ज्यादा सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान रक्षा...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा हैकि राष्ट्र को अपनी सेना पर गर्व है और सरकार सुधारों एवं क्षमता आधुनिकीकरण के रास्ते पर सेना को आगे बढ़ने में मदद करने केलिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देश के सबसे भरोसेमंद और प्रेरक संगठनों में से एक के रूपमें भारतीय सेना में अरबों से...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक मजबूत रक्षा वित्त प्रणाली को एक मजबूत सेना की रीढ़ बताते हुए देश की सुरक्षा जरूरतों पर खर्च किएगए धन के मूल्य को अधिकतम करने केलिए नवीन तरीकों को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया है। आज नई दिल्ली में रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राजनाथ...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सैनिक बोर्ड की 31वीं बैठक में बोर्ड को पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास का उत्तरदायित्व सौंपा और नीतिगत उपायों के माध्यम से पूर्व सैनिकों तक पहुंचने के बारेमें वरिष्ठ अधिकारियों केसाथ विचार-विमर्श किया, ताकि पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास को और अधिक सुनिश्चित...

देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने दो दिवसीय त्रिशक्ति कोर के जीओसी केसाथ वायुसेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने क्षेत्र में अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों केसाथ बातचीत की और उनके उच्च...

भारतीय थलसेना के 13वें सेनाध्यक्ष और संचालन कुशल एवं दूरदर्शी जनरल के सुंदरजी पर स्मृति व्याख्यान के तीसरे संस्करण का आयोजन मानेकशॉ सेंटर में किया गया। जनरल के सुंदरजी भारत के अग्रणी सैन्य विचारकों में से एक थे। उनकी स्मृति में मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री सेंटर एंड स्कूल और सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज के संरक्षण में यह...