
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज तक्कोलम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 56वीं स्थापना दिवस परेड की सलामी ली। अमित शाह ने कहाकि वर्ष 2019 में तय किया गया थाकि सीआईएसएफ का स्थापना दिवस देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाएगा, इसीके तहत तक्कोलम में सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में स्थापना दिवस समारोहपूर्वक आयोजित...

भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत बेंगलुरु रक्षा बायो इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल प्रयोगशाला की ओर से हल्के लड़ाकू विमान तेजस केलिए स्वदेशी ऑनबोर्ड ऑक्सीजन जनरेटिंग सिस्टम पर आधारित इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम का अधिकतम ऊंचाई पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रत्येक नागरिक को उनके राष्ट्रीय कर्तव्य की याद दिलाते हुए उनसे वीर सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण केलिए पूरे दिल से योगदान देने का आह्वान किया है। रक्षामंत्री आज नई दिल्ली में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि सैनिक...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत मंडपम नई दिल्ली में भारतीय तटरक्षक बल के 18वें अलंकरण समारोह में देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात तटरक्षक बल के अधिकारियों और कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया। रक्षामंत्री ने सम्मानित तटरक्षक जवानों को बधाई देते हुए कहाकि ये...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्यकर्मियों को सैन्य रणनीतियों और युद्ध कौशल में निपुण बनाने में भारतीय सेना के प्रशिक्षण संस्थानों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की है। वे 29 दिसंबर को महू में भारतीय सेना के तीन प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान-आर्मी वॉर कॉलेज (एडब्ल्यूसी), इन्फैंट्री स्कूल और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन...

भारतीय सेना और कंबोडियाई सेना केबीच 1 से 8 दिसंबर 2024 तक संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास सिनबैक्स का पहला संस्करण आज विदेशी प्रशिक्षण नोड पुणे में शुरू हो चुका है। अभ्यास में कंबोडियाई सेना की टुकड़ी में 20 सैनिक और भारतीय सेना की टुकड़ी इन्फैंट्री ब्रिगेड के 20 सैनिक भाग ले रहे हैं। अभ्यास सिनबैक्स एक योजना अभ्यास है, जिसका उद्देश्य...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु के दौरे पर हैं। उन्होंने देश के प्रमुख त्रिसेवा संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के भावी रक्षा अधिकारियों और प्रशिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार करियर की शुभकामनाएं दीं और एक प्रेरणादायक...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के सिलसिले में आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली से 'वायु वीर विजेता' कार रैली को लद्दाख के थोइस केलिए रवाना किया। इनमें वायुवीर महिलाएं भी शामिल हैं। रक्षामंत्री ने इस अवसर पर कहाकि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से 7000 किलोमीटर लंबी वायु वीर विजेता कार रैली को रवाना...

भारत और कजाकिस्तान केबीच 8वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2024’ आज सूर्या विदेशी प्रशिक्षण नोड उत्तराखंड के औली में शुरू हो चुका है। यह संयुक्त अभ्यास 2016 से प्रतिवर्ष होता आ रहा है, पिछला संयुक्त सैन्य अभ्यास 30 अक्टूबर से 11 नवंबर-2023 तक कजाकिस्तान के ओटार में आयोजित किया गया था। युद्धाभ्यास में भारतीय सशस्त्रबलों के 120 जवान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सियाचिन में सेना के बेस कैंप का दौरा किया। उन्होंने देश की रक्षा केलिए सर्वोच्च बलिदान करनेवाले बहादुर सियाचिन योद्धाओं की याद में स्थापित सियाचिन युद्ध स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य हैकि यह युद्ध स्मारक 13 अप्रैल 1984 को सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना के ऑपरेशन मेघदूत...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हैकि भारतीय तटरक्षक बल भारत का अग्रणी रक्षक है, यह हमारे विशाल समुद्र तट की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल की टीम को पारंपरिक और भविष्य के खतरों से निपटने केलिए प्रौद्योगिकी उन्मुख बल बनने केलिए प्रेरित किया और कहाकि हमारा उद्देश्य एक आत्मनिर्भर भारतीय तटरक्षक...

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के उप प्रमुखों ने स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी, जिसे भारतीय सेना केलिए एक ऐतिहासिक घटना के तौरपर देखा जा रहा है। उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने प्रमुख लड़ाकू विमान उड़ाया और उप थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि केसाथ-साथ उप नौसेना...

भारतीय सेना और वायुसेना ने अपने कर्मियों के कौशल और क्षमता निर्माण को उन्नत करने हेतु आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में वडोदरा गतिशक्ति विश्वविद्यालय केसाथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दोनों सेनाओं को लॉजिस्टिक्स के संबंध में बेहतर विशेषज्ञता...

भारत और अमरीका केबीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण ‘युद्धाभ्यास-2024’ का 20वां संस्करण आज से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया है। यह युद्धाभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। यह भारत और अमरीका केबीच वर्ष 2004 से प्रतिवर्ष बारी-बारी से आयोजित किया जारहा है। इस संस्करण में सैन्य शक्ति और उपकरणों...

रक्षा मंत्रालय ने देशके रक्षा क्षेत्रमें आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए 26000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सुखोई-30एमकेआई विमान केलिए 240 एएल-31एफपी एयरो इंजन खरीदने केलिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से अनुबंध किया है। नई दिल्ली में रक्षा सचिव गिरिधर अरामने और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की उपस्थिति...