
मनोरंजनकर निरीक्षक संघ अपनी सेवा संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं होने और उन्हें लगातार लटकाए जाने के कारण आंदोलन पर उतर आया है। निरीक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि वे उनके मामले में सक्षम अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के लिए आदेशित करें, ताकि उनकी कार्यशक्ति का राज्य के राजस्व की वृद्धि...

प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार और लखनऊ परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने संस्कार भारती गोमतीनगर लखनऊ के नटराजन पूजन एवं कला गुरु सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि संस्कार और संवेदना मानव समाज की रीढ़ हैं, सामाजिक व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु युवा पीढ़ी में इनका संचरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल...

सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 'प्रदूषण निगरानी: मृदा प्रदूषण' विषय पर एक माह की अवधि का प्रथम सर्टीफिकेट कोर्स शुरू किया है। यह हरित कौशल विकास कार्यक्रम, पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश जल प्रबंधन और नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। गौरतलब है कि सुशील कुमार 1982 बैच के उत्तर प्रदेश संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। वे 30 अप्रैल 2018 को भारत सरकार के कोयला मंत्रालय में सचिव पद से सेवानिवृत...

भारतीय सेना की मध्य कमान सेना पत्नी कल्याण संघ ने अपनी 52वीं वर्षगांठ लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय में धूमधाम से मनाई। वर्ष 1966 में स्थापित सेना पत्नी कल्याण संघ देश की एक बड़ी स्वयंसेवी संस्था है, जो सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए महिला सशक्तिकरण और उनके विकास से जुड़े कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाती है। सेना...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज राजभवन में एक कार्यक्रम में अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीय एवं सुप्रसिद्ध शायर नूर अमरोहवी के द्विभाषीय गज़ल संग्रह 'दुआएं काम आती हैं' का लोकार्पण किया। नूर अमरोहवी ने यह गज़ल संग्रह अपने माता-पिता को समर्पित किया है। कार्यक्रम में देश के महापुरुष और प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी...

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने सभी दलों से 23 अगस्त से प्रारम्भ हो रहे विधानसभा के सुचारु संचालन के लिए सहयोग देने का अनुरोध किया है। विधानभवन में एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश के...

भारतीय जनता पार्टी के शिखर राजनेता, लखनऊ से पांच बार सांसद, तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की लखनऊ में पहली पसंद लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बना दिया गया है। लालजी टंडन लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जनसंघ, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जाना पहचाना नाम है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जब सक्रिय राजनीति से सन्यास...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्ती से कहा है कि ईद-उल-अज़हा पर सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह...

भारत का 72वां स्वतंत्रता दिवस लखनऊ जीपीओ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण करके की। कार्यक्रम में राष्ट्रगान की धुनों के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशप्रेम के नारे लगाए। डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने देशवासियों...

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने वाराणसी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर तिरंगा फहराया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां शास्त्री भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन व्यवस्था पर उनसे अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और विकास कार्यों के क्रियांवयन में उनकी महत्वपूर्ण...

उत्तर प्रदेश में एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण ने राज्यपाल राम नाईक से राजभवन लखनऊ में औपचारिक भेंट की। मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण की एनसीसी के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत राज्यपाल से प्रथम मुलाकात थी। मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण ने इस दौरान राज्यपाल राम नाईक को एनसीसी का स्मृतिचिन्ह...

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की पहल पर ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सहयोग से पुलिसकर्मियों के लिए कौशल विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उन्हें बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह पुलिस व्यवहार एवं छवि में सुधार केलिए कुछ माह से पुलिसकर्मियों...

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त पर लखनऊ के स्वेच्छिक संगठन अमलतास और उसकी सहयोगी संस्थाओं ने सरकारी स्तर पर युवाओं के विकास के दावे पेश करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में 4.6 करोड़ युवाओं के लिए बनी युवा नीति-2016 निराशाजनक और खस्ताहाल है, इसपर आजतक कोई काम ही नहीं हुआ है। यूपी की युवा नीति के प्रभावी क्रियांवयन हेतु अमलतास,...