
राष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना के 55 वर्ष पूरे होने पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय की दो नई वीथिकाओं को जनता के लिए खोल दिया गया है। वीथिकाओं का उद्घाटन करते हुए संस्कृति सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत में संग्रहालय देखने का अनुभव केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्राप्त हो पाता है, जो शारीरिक रूप से सक्षम होते...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के ललित कला विभाग में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की कला अभिव्यक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में पत्रिका 'परिचय' का विमोचन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राज्यपाल ने कहा कि चित्रकला एवं छायांकन...

राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर की पोस्टमास्टर जनरल शिउली बर्मन और निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने सोहनलाल मनिहार बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिवांची गेट जोधपुर के सभागार में जोधपुर डाक टिकट प्रदर्शनी ‘जोधापेक्स-2015’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजस्थान की पहचान ब्लू सिटी जोधपुर पर एक विशेष आवरण और विरूपण...

बाल भवन में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित कला उत्सव का उद्घाटन करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने कहा है कि कला उत्सव एक ऐसा अनोखा मंच है, जहां एक ही स्थान पर देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कला, संस्कृति तथा भाषा को जानने का अवसर मिलता है। निर्णायक मंडल के सदस्यों, अभिभावकों,...

सपा नेता और विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव ने एसवीपी इंटर कॉलेज आदिल नगर कुर्सी रोड लखनऊ में विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें प्रेरणाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रदर्शनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उनकी रचनात्मक क्रियाशीलता का परिचय...

लखनऊ में ओडिआ समुदाय ने गोमती तट पर झूलेलाल पार्क में कार्तिक पूर्णिमा तथा बोइत बंदाण पूजन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। लखनऊ शहर के ओडिआ समुदाय के सदस्य और सैकड़ों महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में उत्सव में उपस्थित हुईं। उन्होंने केले की छाल से बनी हुई छोटी-छोटी नावों को गोमती नदी में प्रवाहित किया। ...

राजभवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा ने दी प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनूप जलोटा के भजनों का खूब आनंद लिया। राजभवन सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा में सरोबोर था। अनूप जलोटा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्यपाल राम नाईक पत्नी कुंदा नाईक, राज्य...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने हजरतगंज में गंज कार्निवाल का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखे। राज्यपाल ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि नृत्य देखकर एवं लाउनी संगीत सुनकर ऐसा लगा कि जैसे मैं मुंबई में हूं। उन्होंने गंजिग शब्द के बारे में कहा कि यह शब्द किस भाषा का...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हैश माई ताज मेमोरी का डिजीटली लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि अब ताजमहल को देखने वाले दर्शक एवं पर्यटक अपने संस्मरणों एवं फोटो को @tajmahal ट्विटर अकाउंट में जाकर शेयर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजमहल दुनिया का पहला ऐसा पर्यटक स्थल बन गया है, जिसका अपना ट्विटर अकाउंट है,...

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग व हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर लखनऊ के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हेल्प यू सम्मान समारोह में लालच बुरी बला है, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगीत गायन, नृत्य प्रस्तुति और दुलारीबाई नाटक प्रस्तुत किया गया। सम्मान समारोह में...

वाराणसी वासियों को इन दिनों जादुई कला के हैरतंगेज़ कारनामे देखने को मिल रहे हैं। विख्यात जादूगर शिव कुमार ने शनिवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में एक कबूतर को पहले खरगोश बना दिया और फिर उसे शून्य में गायब कर दिया। दर्शक यह जादू देखकर दंग रह गए। जादूगर शिव कुमार ने गंगा नदी की निर्मलता बनाए रखने की अपील के साथ बेहद रोचक करतब...

जादूगर शिव कुमार का जादू काशीवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शहर से लेकर गावों के बच्चे-बूढ़े और जवान सभी की जुबान पर शिव कुमार के जादू की चर्चा है। काशी नगर निगम प्रेक्षागृह में उनके शो चल रहे हैं, जिनमें दर्शकों का सैलाब उमड़ रहा है। लोग उनके हाईटेक साज-सज्जा से भरपूर हैरतअंगेज़ जादुई करिश्मों का लुत्फ उठा रहे हैं।...

प्रख्यात निर्देशक, संगीतकार, गीतकार, गायक एवं अभिनेता शेखर सेन संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय के 28 जनवरी 2015 को जारी आदेश के अनुसार शेखर सेन तत्काल प्रभाव से पांच वर्ष के लिए संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अनुसंधान मुखी अनेक संगीत कार्यक्रम किए हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 5 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘संस्कृति’ का उद्घाटन किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ महेश शर्मा ने कहा कि वाराणसी संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण केंद्र...

धूमसू जौनसारी जनजातीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के विकास नगर कार्यालय में जौनसार बावर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोकगायक जगतराम वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जौनसार बावर क्षेत्र के लोक कलाकारों और क्षेत्रीय जनता ने उनके क्षेत्रीय संस्कृति के विकास में अनुकरणीय योगदान के लिए...