भारत अब तक 37 देशों के साथ अपराधियों के प्रत्यार्पण की संधि कर चुका है। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, स्विट्जरलैंड, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, हांगकांग, भूटान, नेपाल, कुवैत और कनाडा आदि देश शामिल हैं। ...
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अरूणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानियम की हिंसात्मक मौत पर एक लिखित वक्तव्य दिया है, जिसमें उन्होंने नीडो तानियम पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नीडो तानियम की मृत्यु के वास्तविक कारण का पता ऑटॉप्सी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही चलेगा, जिस हिंसा के कारण उसकी मृत्यु हुई है वह दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषी को दंडित करने और...

'हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपंन, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र...

सशस्त्र सीमा बल लखनऊ सीमांत ने गोमतीनगर परिसर में गणतंत्र दिवस बडे़ धूमधाम और एसएसबी की परंपराओं के अनुरूप मनाया। सशस्त्र सीमा बल लखनऊ के महानिरीक्षक अविनाश चंद्र ने इस अवसर पर सम्मान गारद की सलामी ली तथा ध्वजारोहण किया। सीमांत मुख्यालय लखनऊ के सभी अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। अपने संबोधन में अविनाश चंद्र...

रेलवे संरक्षा बल के तीन जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से और 13 आरपीएफ जवानों को उल्लेखनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गणतंत्र दिवस पर रेलवे संरक्षा बल के 16 कार्मिकों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया। यह पदक अनुकरणीय...
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि राज्य के जनपद एटा के थाना जैथरा, बांदा जिले के थाना कोतवाली देहात, उन्नाव जिले के थाना बिहार एवं चंदौली जिले के थाना कंदवा में पुलिस कर्मियों के लिए बैरिक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे, सीतापुर में अराजपत्रित महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिये 25 कक्षों का हास्टल बनेगा और रिज़र्व पुलिस लाइन लखनऊ में पुरानी सीवर...

सुगम एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु कुछ जनपदों में अच्छी शुरुआत की गयी है। इस कड़ी को और आगे बढ़ाने हेतु प्रदेश के सभी जिलों में एक विशेष अभियान चलाकर यातायात के नियमों से आम जनता को जागरुक करते हुए यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता बताया कि प्रदेश के सभी जोनल...
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि अखिलेश सरकार गुंडाराज में तब्दील हो गयी है, सपाई सत्ता के अहंकार में मनमानी पर उतारू हैं, नेतृत्व नसीहतें, चेतावनी देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है। घटनाओं को अंजाम दे रहे लोग अपने-अपने राजनैतिक आकाओं के भरोसे कानून ठेंगे पर रख कर चल रहे हैं। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपाईयों के लगातार विवाद अखबारों और चैनलों की सुर्खियां...
शनिवार को मथुरा से अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली आ रही एक पोलैंड की एक महिला से कैब चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मध्य दिल्ली के पहाड़गंज पुलिस थाने में मामले की जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे अपराध स्थल के पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में भेज दिया गया है। पीड़िता ने बताया कि दो जनवरी की आधी रात मथुरा-दिल्ली राजमार्ग पर उसने लिफ्ट देने वाले कैब चालक पर विश्वास कर लिया और उसके...
छत्तीसगढ़ सीमा के निकटवर्ती अति नक्सल प्रभावित दुरूह जंगली व पहाड़ी क्षेत्र के थाना कोन क्षेत्रांतर्गत पोस्ट पुखरिया में 29 दिसंबर को कम्युनिटी पुलिसिंग का आयोजन किया गया। कैंप में दुरूह जंगली पहाड़ी क्षेत्र की आदिवासी जनता के लगभग 2500 संभ्रांत और गरीब व्यक्ति उपस्थित हुए। कैंप में पुलिस उप महानिरीक्षक मिर्जापुर परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, अपर...
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी ने 22 वर्षीय एसिड हमला पीड़ित भावी दुल्हन की मृत्यु पर संवेदना प्रकट की है। एसिड पीड़िता ने 20 दिन तक जीवन के लिए संघर्ष करते हुए नेशनल बर्न्स सेंटर मुंबई में दम तोड़ दिया। लड़की पर यह हमला तब हुआ था, जब वह लुधियाना के एक ब्यूटी पार्लर में अपनी शादी के लिए तैयार हो रही थी। मनीष तिवारी ने मांग की कि इस बर्बर कृत्य के लिए जिम्मेदार...

वर्ष 2013 में भारत सरकार का गृह मंत्रालय सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण, सीमा प्रबंधन और अन्य विषयों से संबंधित मुद्दों से निपटने की चुनौतियों से सामना करता रहा। इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ और कानून और व्यवस्था के साथ-साथ नक्सली प्रबंधन से संबंधित विषयों पर राज्यों, केंद्रशासित...

दुष्कर्म पीड़ितों, उत्तरजीवियों को राहत और पुनर्वास की योजना के निर्माण की पुनरीक्षा की गई है, क्योंकि पीड़ित के मुआवजे वाला भाग दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 375 के प्रावधान में अधिग्रहित कर लिया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक राज्य सरकार, केंद्र सरकार के समन्वय से दुष्कर्म सहित अपराध की पीड़िता को मुआवजे के उद्देश्य...
जयपुर की इसाई संस्था ग्रेस होम से मणिपुर की पंद्रह नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। ये आर्थिक तंगी के कारण अपना यौन शोषण कराने के लिए मजबूर हुईं थीं। इन लड़कियों की उम्र सिर्फ 7 से 15 वर्ष के बीच है। जानकारी के अनुसार जब लड़कियों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तो पता चला कि 15 में से 13 लड़कियों का कौमार्य भंग किया जा चुका है और 13 में से 9 लड़कियां तो ऐसी हैं जिनको ल्यूकोरिया...

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आस्कर फर्नांडिस ने कहा है कि सरकार कानून, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, प्रवर्तन, तत्काल कार्रवाई और चिकित्सा देखभाल के जरिए ज्यादा सुरक्षित सड़क दशाओं के सृजन के लिए प्रतिबद्ध है। फर्नांडिस कल यहां सड़क सुरक्षा कानून को सुदृढ़ बनाना: जीवन बचाना पर उच्च स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे...