
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू से आज दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला से आए 10 छात्रों के एक समूह से मुलाकात की। ये छात्र अरुणाचल स्काउट की 20 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित भ्रमण यात्रा पर हैं। दिल्ली में छात्रों ने इंडिया गेट का भ्रमण किया और वे अन्य ऐतिहासिक स्थल जैसे राष्ट्रपति भवन, कुतुबमीनार,...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज राजभवन में एक कार्यक्रम में अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीय एवं सुप्रसिद्ध शायर नूर अमरोहवी के द्विभाषीय गज़ल संग्रह 'दुआएं काम आती हैं' का लोकार्पण किया। नूर अमरोहवी ने यह गज़ल संग्रह अपने माता-पिता को समर्पित किया है। कार्यक्रम में देश के महापुरुष और प्रधानमंत्री रहे...

गुरूग्राम। भारतीय समन्वय संगठन 'लक्ष्य' की गुरूग्राम (हरियाणा) टीम ने 'लक्ष्य गांव गावं की ओर' अभियान के तहत जिला गुरूग्राम के गांव लोशिघानी में एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया, जिसमें दलित समाज के कई गांव के लोगों ने विशेषतौर पर महिलाओं, युवाओं युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लक्ष्य की हरियाणा कमांडर कविता जाटव...

नई दिल्ली। आज ईद-उल-अज़हा है और देश और दुनिया में कुर्बानी की रस्म के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नमाज़ के बाद कुर्बानी दी जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-जुहा पर देश और विदेश में रह रहे भारतीय मुस्लिम समुदाय को बधाई दी है और अपील की है कि सभी मिलजुलकर...

नई दिल्ली। भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के निमंत्रण पर भारत यात्रा पर आए जापान के रक्षामंत्री इत्सुनोरी ओनोदेरा ने दिल्ली में भारत-जापान के रक्षामंत्रियों की वार्षिक मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों एवं भारत के सैन्य प्रमुखों से बातचीत...

नई दिल्ली। भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता के लिए डिजाइन किए गए आईआईटी-पीएएल को स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी आईआईटी परिषद की 52वीं बैठक में दी। उन्होंने आईआईटी परिषद के प्रमुख निर्णयों...

नई दिल्ली। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास, गंगा संरक्षण एवं शिपिंग, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नदियों को आपस में जोड़ने पर संबंधित राज्यों के बीच सहमति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि समुद्र में गिरने वाले पानी का उपयोग आवश्यकता वाले इलाकों में किया जा सके। उन्होंने राज्यों से कहा कि...

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति और संसद के द्वितीय सदन राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संयुक्त रूपसे बाढ़ प्रभावित केरल राज्य में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए संसद के सदस्यों से सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना फंड में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने एमपीलैड निधियों...

नई दिल्ली। भारत सरकार में नीति आयोग के ग्लोबल मोबिलिटी हैकाथन 'मूवहैक 2018' में दुनियाभर के लोगों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है। इस हैकाथन के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है। हैकाथन में 10 विषयों के लिए अब तक 7,500 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। हैकाथन मूवहैक 1 अगस्त 2018 से शुरू था। मूवहैक का उद्देश्य...

नई दिल्ली। जापान के रक्षामंत्री इत्सूनोरी ओनोडेरा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर जापान के रक्षामंत्री के साथ बातचीत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री के रूपमें पद संभालने से पहले जापान के साथ अपने लंबे सहयोग को याद किया। उन्होंने हाल के वर्ष में भारत और जापान...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्ती से कहा है कि ईद-उल-अज़हा पर सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी...

नई दिल्ली। पत्रकार और लेखक अनुराग चतुर्वेदी ने हिंदू कालेज की हिंदी नाट्य संस्था 'अभिरंग' के 'संस्कृति और मीडिया' विषय पर नए सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा है कि संस्कृति में मनुष्य जीवन से जुड़े सभी विषय भोजन, भवन, भाषा, भूषा, धर्म, सभ्यता और कलाएं समाहित हैं, जबकि मीडिया जनसमूह तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाने...

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक यानी डीजीएमओ की ओर से 16 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता हुई। भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक ने इस अवसर पर कहा कि आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ की कोशिशें चिंता का प्रमुख कारण हैं। भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान के डीजीएमओ को बताया कि पीर...

नई दिल्ली। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सिंचाई विभागों के अधिकारियों के साथ मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रताल घाट पर निर्बाध जल प्रवाह के संबंध में चर्चा के लिए एक बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव पेश करने केलिए...

लखनऊ। भारत का 72वां स्वतंत्रता दिवस लखनऊ जीपीओ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण करके की। कार्यक्रम में राष्ट्रगान की धुनों के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशप्रेम के नारे लगाए। डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने देशवासियों...

नई दिल्ली। भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियर कोर ने अपनी प्लैटिनम जुबली के अवसर पर साइकिल अभियान की शुरूआत की है, जिसके तहत स्वतंत्रता दिवस पर एमईसीईएमई सिकंदराबाद से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दल 120 दिन में 25000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सभी राज्यों से गुजरेगा। यह अभियान तीन चरणों...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने वाराणसी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर तिरंगा फहराया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण ने राज्यपाल राम नाईक से राजभवन लखनऊ में औपचारिक भेंट की। मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण की एनसीसी के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत राज्यपाल से प्रथम मुलाकात थी। मेजर जनरल सुभाष चंद्र शरण ने इस दौरान राज्यपाल राम नाईक को...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने यह बात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज उनसे मिलने आए जीडी गोयनका प्री-स्कूल के बच्चों और शिक्षकों से बातचीत करते हुए कही। वेंकैया नायडू ने कहा कि बच्चे के लिए माता उसकी पहली गुरू होती है और उन्हें मां, मातृभूमि...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की पहल पर ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सहयोग से पुलिसकर्मियों के लिए कौशल विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उन्हें बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह पुलिस व्यवहार एवं छवि में सुधार केलिए कुछ माह से पुलिसकर्मियों...