
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने कहा है कि चन्द्रयान-2 25 मार्च-30 अप्रैल के बीच लांच किया जाएगा। डॉ के सिवन ने दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि इसरो ने इस वर्ष 32 मिशनों की योजना बनाई है। इसरो के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर कार्यबल की रिपोर्ट मंजूर कर ली है। ज्ञातव्य है कि गृह मंत्रालय ने कार्यबल का गठन इसलिए किया था, ताकि सीमा प्रबंधन सुधार में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से क्षेत्रों की निशानदेही की जा सके। कार्यबल का नेतृत्व संयुक्त सचिव...

कुंभ (प्रयागराज)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रयागराज कुंभ मेले में परमार्थ निकेतन आश्रम के शिविर में होने वाले दो दिवसीय गांधीवादी पुनरुत्थान शीर्ष सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने संगम पर पूजा अर्चना की और कुंभ में आए हुए साधु-संतों से भी भेंट की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया में कुंभ मानवता का सबसे...

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय 'नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा' का उद्घाटन करेंगे। यह शानदार संग्रहालय 140.61 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। संग्रहालय में विजुअल, ग्राफिक्स, शिल्प और मल्टीमीडिया प्रस्तुतिकरण के जरिए लोगों को किस्से-कहानी के रूपमें...

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने भारत में जिंक कार्बनड्राई सेल बैटरियों की कीमतें तय करने के लिए गुटबंदी करने के मद्देनज़र पैनासोनिक एनर्जी इंडिया कंपनी लिमिटेड और गोदरेज एंड बॉयस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड पर जुर्माना लगाते हुए अंतिम ऑर्डर जारी किया है। सीसीआई ने पैनासोनिक के संदर्भ में प्रतिस्पर्धा...

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सारा टीम के मशीन भाषा अनुवाद सॉफ्टवेयर के प्रदर्शन पर कहा है कि लोगों को जानकारी और ज्ञान उनकी भाषाओं और बोलियों में उपलब्ध कराना भारत जैसे विविध, जटिल और बहुभाषी देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि मशीन अनुवाद को राष्ट्रीय मिशन के रूपमें लिया जाना...

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम 2019’ का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्घाटन किया, जिसका आयोजन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पेट्रोलियम कंजरवेशन एंड रिसर्च एसोसिएशन तथा तेल एवं गैस सार्वजनिक उपक्रमों ने तेल एवं गैस उत्पादों के संरक्षण एवं समुचित उपयोग के लिए...

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा है कि आजादी के बाद पहलीबार भारत से 2,300 से भी अधिक मुस्लिम महिलाएं वर्ष 2019 के दौरान मेहरम यानी पुरुष सहयोगी के बिना ही हज यात्रा पर जाएंगी। मुख्तार अब्बास नक़वी ने आरके पुरम नई दिल्ली में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के हज प्रभाग के नए कार्यालय परिसर...

रांची। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि वह झारखंड में 1 से 3 फरवरी 2019 तक होनेवाले दूसरे झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन में आर्थिक सहायता देगा। नवभारत निर्माण संघ नाम से एक गैर सरकारी संगठन इसका आयोजन कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के कार्यक्रम स्थल के किराए, प्रोजेक्शन...

सुवा/ नई दिल्ली। भारत सरकार में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से फीजी में गठित नगर राजभाषा कार्यांवयन समिति की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान राजभाषा विभाग ने विदेशों में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूपमें केंद्रीय...

नई दिल्ली। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने दूरदर्शन और प्रसार भारती के साथ मिलकर आज दिल्ली में एक कार्यक्रम में विज्ञान संचार के क्षेत्र में दो पहलों ‘डीडी साइंस’ और ‘इंडिया साइंस’ की शुरुआत की। डीडी साइंस दरअसल दूरदर्शन न्यूज़ चैनल पर एक घंटे का स्लॉट है, जिसका प्रसारण सोमवार से शनिवार तक सायं...

लद्दाख। भारतीय वायुसेना स्टेशन थोईसे ने 70वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लद्दाख क्षेत्र में दुर्गम यात्रा अभियान चलाया, जिसके तहत वायुसेना स्टेशन थोईसे के योद्धाओं ने बर्फ से जमी जांस्कर नदी के कठिन रास्ते पर चलते हुए पांच दिन में 65 किलोमीटर की दूरी तय की। साहसिक अभियान दल के नेता और समन्वयकर्ता विंग कमांडर विक्रांत...

नई दिल्ली। भारत सरकार में आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप एस पुरी ने दिल्ली में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलोजी चैलेंज-इंडिया का शुभारंभ करते हुए कहा है कि बेहतरीन आवासों के निर्माण के लिए नई उभरती आपदाओं से उबरने में सक्षम पर्यावरण अनुकूल किफायती एवं त्वरित निर्माण प्रौद्योगिकियों की तलाश करने की जरूरत है।...

लखनऊ। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्णचंद्र थापा आज एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ छावनी में सेना के मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे, जहां मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने सेना के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोफेशनल पहलुओं पर उनके साथ व्यापक चर्चा की। जनरल पूर्णचंद्र थापा 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट सेंटर गए, वहां...

नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम से शिक्षा भ्रमण पर निकले स्कूली छात्रों के एक समूह ने दिल्ली में केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। शिक्षा भ्रमण कार्यक्रम को सिविक एक्शन प्रोग्राम 2018-19 के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 11वीं बटालियन ने प्रायोजित किया, जिसका उद्देश्य दूरस्थ...

नई दिल्ली। तृतीय सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस देशभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रमुख कार्यक्रम दिल्ली छावनी में मानेकशॉ सेंटर में हुआ, जिसमें पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे ने किया। रक्षा राज्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी के साथ हुनरहाट का उद्घाटन किया। यह हुनरहाट दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़कसिंह मार्ग पर राज्य एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स में 20 जनवरी तक लगेगा। अरुण जेटली ने इस अवसर पर कहा कि भारत उस्ताद कारीगरों की विरासत से भरा हुआ है और...

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख सांख्यिकीविद् और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय में सचिव रहे डॉ टीसीए अनंत ने संघ लोकसेवा आयोग के सदस्य के रूपमें पद और गोपनीयता की शपथ ली। डॉ टीसीए अनंत को यूपीएससी के चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने शपथ दिलाई। डॉ टीसीए अनंत ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पीएचडी और दिल्ली...

पोर्ट ब्लेयर। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुंचीं, जहां उनकी अगवानी आईएनएस उत्क्रोष पर अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने की। रक्षामंत्री का अंडमान एवं निकोबार कमान का यह दूसरा दौरा है। उन्होंने...

मुंबई। दहाड़ते शेर के मानिंद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मंच पर आगमन का जोश बने गीत 'आया रे ठाकरे' ने लोगों को काफी प्रभावित किया। एक बार ऐसा लगा कि सुपरमैन और शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे की ऊर्जा सभी के दिलों में प्रवेश कर गई हो। इस गाने का मराठी वर्ज़न भी उतना ही प्रभावशाली है। अगला गाना 'साहेब तू' लोगों को बालासाहेब...