
भारत के खान मंत्रालय ने खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (केएबीआईएल) और अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत के राज्य के स्वामित्व वाले उद्यम कैटामार्का में कैटामार्का मिनेरा वाई एनर्जेटिका सोसिएडैड डेल एस्टाडो (सीएएमवाईईएन एसई) केबीच लिथियम की खोज और खनन परियोजना केलिए महत्वपूर्ण करार करके एक उपलब्धि अर्जित की है। समझौता ज्ञापन...

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की डाउनिंग स्ट्रीट लंदन में गर्मजोशीभरी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहाकि इंग्लैंड और भारत ने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक, बहुआयामी और परस्पर लाभकारी साझेदारी में ढालने और उन्हें फिरसे तैयार करने में महत्वपूर्ण...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन-2024 को संबोधित करते हुए कहा हैकि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं और अब भारत अगले 25 वर्ष के लक्ष्य पर काम कर रहा है। उन्होंने कहाकि जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा, तबतक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है और इसलिए ये 25 साल का कार्यकाल भारत...

भारत की पहली राजकीय यात्रा पर आए केन्या के राष्ट्रपति डॉ विलियम रुटो का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके सम्मान में आयोजित भोज की मेजबानी की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि हिंद महासागर का जल सदियों से भारत और केन्या के लोगों को जोड़े हुए है, हमारी दोस्ती एक मजबूत द्विपक्षीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जी-20 शिखर सम्मेलन में जुड़ने केलिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए 140 करोड़ भारतवासियों की ओरसे जी-20 के राजनेताओं का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहाकि उन्हें याद है जब बीते साल 16 नवंबर को इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट जोको विडोडो ने उन्हें सेरीमोनियल गेवल सौंपी थी तो उन्होंने कहा थाकि हम मिलकर...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज इंडोनेशिया में आसियान रक्षा मंत्रियों की 10वीं मीटिंग प्लस में आसियान की महत्वपूर्ण स्थिति को स्वीकार करते हुए क्षेत्र में बातचीत एवं सर्वसम्मति को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने समुद्री कानून पर संयुक्तराष्ट्र समझौता-1982 सहित अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय...

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों अमेरिकी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को 2+2 वार्ता में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर केसाथ हुए अपने व्यापक और गहन विचार-विमर्श की जानकारी दी। उन्होंने जून 2023 में...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन केसाथ आज देश की राजधानी नई दिल्ली में भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लिया। दोनों रक्षा मंत्रियों ने रक्षा और रणनीतिक विषयों पर गहन बातचीत की और रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने तथा दोनों पक्षों के रक्षा उद्योगों को एकसाथ मिलकर सहयोगपूर्वक सहविकास...

भारत और फ्रांस ने लोक प्रशासन और प्रशासनिक सुधार संबंधित एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अगले 3 वर्ष केलिए सुशासन के क्षेत्र में भारत-फ्रांस केबीच पहले से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत एवं बढ़ावा दिया जाएगा। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जलवायु परिवर्तन, समुद्री लूट, आतंकवाद, नशीली दवाओं की तस्करी, अत्यधिक मछली पकड़ना और खुले समुद्र में व्यापार की आजादी जैसी समुद्री चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने केलिए हिंद महासागर क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय सहयोगात्मक शमन ढांचे की स्थापना का आह्वान किया है। रक्षामंत्री आज गोवा समुद्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसनथुरई केबीच नौका सेवाओं का शुभारंभ किया और वीडियो संदेश के जरिए कहाकि भारत-श्रीलंका राजनयिक और आर्थिक संबंधों की दिशा में एक नए अध्याय का शुभारंभ कर रहे हैं और नागपट्टिनम एवं कांकेसनथुरई केबीच नौका सेवाओं की शुरूआत दोनों देशों केबीच संबंधों को...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल में फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के आतंकवादी हमलों में मारे गए और घायल लोगों केप्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री...

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज संयुक्त रूपसे तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया है। राष्ट्रपति भवन में तंजानिया की राष्ट्रपति...

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का भारत में जोरदार स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हैदराबाद हाउस नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक में उनके साथ प्रेस वक्तव्य दिया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले राष्ट्रपति और उनके साथ आए डेलिगेशन का भारत में स्वागत किया और कहाकि तंज़ानिया की राष्ट्रपति के रूपमें यह...

डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रक़ेल पेना रोड्रिग्ज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहलीबार भारत आईं डोमिनिकन की उपराष्ट्रपति की भारत के राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत करते हुए कहाकि उनकी इस भारत यात्रा का समय बहुत उपयुक्त है, क्योंकि भारत और डोमिनिकन गणराज्य अपने राजनयिक...