
भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूपमें सुनील अरोड़ा ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत की जगह ली है। ओम प्रकाश रावत शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूपमें सुनील अरोड़ा का कार्यकाल ढाई साल का होगा। कार्यभार ग्रहण करने के...

अरविंद सक्सेना ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के रूपमें शपथ ली। आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अरविंद सक्सेना 8 मई 2015 को सदस्य के रूपमें आयोग में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें 20 जून 2018 को संघ लोकसेवा आयोग का कार्यवाहक...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रशासनिक अधिकारियों को नसीहत दी है कि वे लचीलेपन और सामंजस्य के साथ काम करें एवं सरकारी कामकाज के पुराने ढर्रे में सुधार की कोशिश करें। उपराष्ट्रपति ने हैदराबाद में डॉ मर्री चन्ना रेड्डी मानव संसाधन विकास संस्थान में 93वें बुनियादी पाठ्यक्रम पर प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत में...

विश्वेश चौबे रेलवे बोर्ड के नए सदस्य (इंजीनियरिंग) और भारत सरकार के पदेन सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। विश्वेश चौबे 1980 बैच के भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने महाप्रबंधक उत्तरी रेलवे और मेट्रो रेलवे कोलकाता, प्रधान मुख्य इंजीनियर दक्षिण-पूर्वी रेलवे, भारतीय...

राजेश अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड में रोलिंग स्टॉक और भारत सरकार के पदेन सचिव का पदभार संभाल लिया है। राजेश अग्रवाल भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं। इस नियुक्ति से पहले वह रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री में महाप्रबंधक थे। उन्हें बदलाव प्रबंधन, परिचालन, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, इंजीनियरिंग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष दिल्ली में 2016 बैच के आईएएस अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिए। यह सरकार के सहायक सचिवों के एक कार्यक्रम का समापन सत्र था। ये प्रेजेंटेशन इनमें से आठ चयनित अधिकारियों ने दिए, जिनमें कृषि आय बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, शिकायत निवारण, नागरिक केंद्रित सेवाओं, विद्युत क्षेत्र में सुधार, पर्यटक...

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखासेवा, भारतीय व्यापार सेवा और भारतीय सूचना सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के समूहों ने एक साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर प्रशिक्षुओं से कहा कि विधायिका के प्रति कार्यपालिका के दायित्व को सुनिश्चित करने में लेखापरीक्षा तथा लेखासेवा...

प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और डॉ जितेंद्र सिंह से आईआईएस अधिकारियों ने अपनी सेवा से जुड़े पदोन्नति और कैडर प्रबंधन जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आईआईएस समूह 'ए' अधिकारियों...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में पदोन्नतियां ऑटो मोड में हों और उनमें किसी भी प्रकार की कोई रुकावट न आने पाए, कोई भी डीपीसी लम्बित न रखी जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों को अधीनस्थों...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों के अधिकांश उत्तरों से ज्यादा संतुष्ट नज़र नहीं आए। उन्होंने निर्देश दिए कि समीक्षा बैठक में जो विषय आए हैं, उनपर दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश जल प्रबंधन और नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। गौरतलब है कि सुशील कुमार 1982 बैच के उत्तर प्रदेश संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। वे 30 अप्रैल 2018 को भारत सरकार के कोयला मंत्रालय में सचिव पद से सेवानिवृत...

भारतीय जनता पार्टी के शिखर राजनेता, लखनऊ से पांच बार सांसद, तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की लखनऊ में पहली पसंद लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बना दिया गया है। लालजी टंडन लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जनसंघ, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जाना पहचाना नाम है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जब सक्रिय राजनीति से सन्यास...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां शास्त्री भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन व्यवस्था पर उनसे अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और विकास कार्यों के क्रियांवयन में उनकी महत्वपूर्ण...

न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर ने आज भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में विद्युत अपीलीय ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष के रूपमें शपथ ली। इससे पहले न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर बॉम्बे हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थीं। वे कलकत्ता उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं। कर्नाटक में 5 दिसंबर 1955 को जन्मीं मंजुला चेल्लूर...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के 17 और भारतीय वन सेवा 2015 बैच के 2 प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजभवन लखनऊ में भेंट की। ये सभी उत्तर प्रदेश संवर्ग के अधिकारी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने इन प्रशिक्षुओं से कहा कि कि उन्हें सदैव ध्यान रखना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है और अधिकारियों को जनता की सेवा...