
भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस नेक्स्ट जेन कॉन्क्लेव ‘एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स’ को संबोधित करते हुए कहा हैकि सिविल सेवाओं का व्यापक लोकतंत्रीकरण हुआ है, आईएएस अब एक विशिष्ट वर्ग तक सीमित नहीं है। डॉ जितेंद्र सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के लोकतंत्रीकरण...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज भारतीय राजस्व सेवा के 78वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की। राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहाकि देश की प्रतिष्ठित सेवा के अधिकारी के रूपमें उनकी यात्रा अपार अवसरों और चुनौतियों से भरी होगी एवं भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों का कार्य...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय दूरसंचार सेवा के परिवीक्षाधीनों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने परिवीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहाकि विकसित भारत यात्रा के परिवर्तनकारी क्षणों में वे अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे हैं, उनके...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा हैकि भारत में दुनिया की सर्वाधिक अच्छी कराधान प्रणाली है, पारदर्शिता कानून का शासन एवं कर नीतियों में स्थिरता जिसकी विशेषता है और इन नीतियों व कानूनों की बदौलत दुनियाभर की कंपनियां और लोग भारत में निवेश करने केलिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहाकि स्थिर कर नीति के कारण भारत वैश्विक निवेशकों...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहाकि आईआरएस अधिकारी के रूपमें आप 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशामें सुशासन के माध्यम से सहायता दे सकते हैं। उन्होंने...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 99वें फाउंडेशन कोर्स के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक और उपाधियां प्रदान कीं। गृहमंत्री ने इस मौक पर कहाकि यहां एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करनेवाले शिल्पियों का समूह उपस्थित है, जो अभ्यास, कर्मठता और ऊर्जा से लबरेज़...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज भारतीय पुलिस सेवा के 76 आरआर 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने आईपीएस प्रोबेशनर्स का स्वागत किया और उन्हें प्रतिष्ठित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में बेसिक कोर्स प्रशिक्षण के चरण 1 के सफल समापन पर बधाई दी...

भारतीय विदेश सेवा-2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैच में 15 विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 36 आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सुझाव दियाकि वे हमेशा देश की संस्कृति को गर्व और गरिमा केसाथ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से कल भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की। राष्ट्रपति ने आईएफएस प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और प्रतिष्ठित भारतीय विदेश सेवा का हिस्सा बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहाकि मैं इस बैच के प्रोफाइल में संस्कृति, क्षेत्र और भाषाई पृष्ठभूमि...

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने उपलब्ध अभिलेखों की जांच में पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को सिविल सेवा परीक्षा-2022 में नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है और इसके लिए उसकी अनंतिम उम्मीदवारी रद्द करदी है एवं उसे यूपीएससी की सभी आगामी परीक्षाओं एवं चयनों सेभी स्थायी रूपसे वंचित कर दिया है। यूपीएससी ने 18 जुलाई...

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) मसूरी में सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका के वरिष्ठ सिविल सेवकों के चौथे क्षमता निर्माण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को एनसीजीजी के महानिदेशक और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी श्रीनिवास ने संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर भारत के दृष्टिकोण 'विकसित भारत-2047'...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में भारतीय वन सेवा 2022 बैच के दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा हैकि मानव समाज वनों को विस्मृत करने की भूल कर रहा है, वन जीवनदाता हैं और वास्तविकता यह हैकि वनों ने पृथ्वी पर जीवन को संरक्षित किया हुआ है। राष्ट्रपति...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 125वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति और भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने पर बधाई दी और कहाकि भारतीय प्रशासनिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से गुरूग्राम में 98वें विशेष फाउंडेशन कोर्स में शामिल अधिकारी प्रशिक्षुओं के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं में चयन पर अधिकारी प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उनके साथ प्रेरक संवाद किया। उन्होंने कहाकि उन्हें बताया गया हैकि हरियाणा इंस्टीट्यूट...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिविल सेवकों से अपनी भूमिकाओं के निष्पादन में विनम्रता, सद्गुण और खुलेपन के माध्यम से अपने आचरण का अनुकरण करने पर बल देते हुए कहा हैकि समाज पर उनकी छाप अमिट होगी। उपराष्ट्रपति ने उनसे प्रेरक, प्रेरणादायक और परिवर्तन का केंद्र बनने का आग्रह किया, क्योंकि नागरिक उन्हें आदर्श व्यक्तित्व के...