
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'हर काम देश के नाम' को एक मार्गदर्शक संदेश बताते हुए सभी का अपने लक्ष्यों को राष्ट्र के लक्ष्यों केसाथ संरेखित करने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति से आज भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के अधिकारी, केंद्रीय अभियांत्रिकी सेवा (सड़क) के सहायक कार्यकारी अभियंता और भारतीय डाक एवं दूरसंचार...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर), भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त और लेखा) सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उनको संबोधित करते हुए कहा हैकि लेखा सेवाएं शासन में एक प्रमुख...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैन्य इंजीनियर सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र की सेवा में समर्पित इंजीनियरिंग सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहाकि उन्हें बताया गया हैकि यहां मौजूद भारतीय रक्षा सेवा के इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट कैडर और एमईएस के सर्वेयर कैडर के हैं। राष्ट्रपति ने प्रशिक्षुओं...

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूपमें अनिल कुमार लाहोटी ने पदभार संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1 जनवरी 2023 से अनिल कुमार लाहोटी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेलवे बोर्ड के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी थी। गौरतलब हैकि उन्होंने 17 दिसंबर 2022 को रेलवे बोर्ड में सदस्य...

भारत सरकार में रहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायरमेंट के एकदिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए दुर्गाशंकर मिश्र को इसी पद पर फिर एक साल केलिए सेवा विस्तार मिल गया है। दुर्गाशंकर मिश्र का 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूपमें एक साल पूरा हो गया और यही उनके सेवा विस्तार का अंतिम दिन भी था, लेकिन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा के 74वें बैच के परिवीक्षाधीनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहाकि वे सभी अपनी योग्यता केलिए उच्च प्रशंसा के पात्र हैं, जोकि बहुत सम्मानित सेवा में शामिल होने से सिद्ध होता है। राष्ट्रपति ने कहाकि वे सरदार...

भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतभर में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका समापन 25 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर 'सुशासन दिवस' के रूपमें होगा। इस संदर्भ में और मालदीव और बांग्लादेश के लोकसेवकों केलिए फील्ड प्रशासन में दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रम...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीनों ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की। राष्ट्रपति ने भारतीय वन सेवा में चयन केलिए परिवीक्षाधीनों को बधाई दी और कहाकि चुनौतियों और अवसरों से भरा एक लंबा करियर आपका इंतजार कर रहा है, आप हमारी समृद्ध एवं विविध वन सम्पदा के संरक्षक हैं, वनवासी समुदायों की विरासत और...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रोबेशनरों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उनको यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पर बधाई और उज्जवल भविष्य केलिए शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रपति ने प्रोबेशनरों से कहाकि आप सभी ने जनसेवा को अपने करियर के रूपमें चुना है और आपको अपने संबंधित डोमेन में...

भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीनों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रोबेशनर्स को अपने प्रेरणाप्रद संबोधन में कहाकि रेलवे कई लोगों केलिए वास्तविक जीवनरेखा है, जो दैनिक आधार पर नौकरी या व्यवसाय केलिए अपने कार्यस्थलों पर जाते हैं। उन्होंने कहाकि रेलवे के अधिकारियों के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 97वें फाउंडेशन पाठ्यक्रम के विदाई समारोह में प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा हैकि इस समय जब वे उन सभी को संबोधित कर रही हैं तो सरदार वल्लभभाई पटेल के शब्द उन्हें याद आ रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि अप्रैल 1947...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अधिकारियों को ग़रीब से ग़रीब व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखने की सलाह देते हुए कहा हैकि चूंकि लोकनीति सामाजिक न्याय का एक उपकरण है, इसे देखते हुए लोकसेवक सामाजिक परिवर्तन के एजेंट हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि उन्होंने सार्वजनिक सेवा को अपने करियर के रूपमें चुना है, इसलिए हमेशा याद रखेंकि...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र की प्रगति केलिए शासन-प्रशासन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व पर जोर देते हुए कहा हैकि सफलता का सर्वोत्तम तरीका जवाबदेह होना है, जबकि अपारदर्शिता पतन के रास्ते पर ले जाती है। भारतीय राजस्व सेवा के 75वें बैच के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहाकि भारत...

भारत सरकार के एक शीर्ष स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने जम्मू और कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों केलिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरु किया है, जिसका उद्देश्य यहां के लोगों को सशक्त सुशासन प्रदान करना और पारदर्शी एवं कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण को सुनिश्चित करना है, जिसके लिए दो सप्ताह की अवधि वाले कार्यक्रम...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोकसेवकों का आह्वान किया हैकि वे अगले 25 वर्ष में अमृतकाल केदौरान भारतको एक विकसित राष्ट्र बनानेमें अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने लोकसेवकों से कहाकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन' के सिद्धांत का पालन करें और यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि समयकी मांग है। उपराष्ट्रपति...