
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को बुद्ध की एक प्राचीन कांस्य प्रतिमा सौंपी। गौरतलब है कि इसे 57 साल पहले चुरा लिया गया था और बाद में यह प्रतिमा लंदन में एक नीलामी के दौरान मिली थी। बारहवीं शताब्दी ईसा पूर्व की इस प्रतिमा में भगवान बुद्ध भूमिस्पर्श मुद्रा में...

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने समकालीन बुनाई के बेहतरीन रुझानों पर प्रदर्शनी प्रा-काशी का उद्घाटन किया। नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय ने नई दिल्ली के देवी आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए 8 अक्टूबर 2019 तक मंगलवार...

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने राजधानी नई दिल्ली में पुराना किला में जब्त एवं पुनर्प्राप्त पुरावस्तुओं की गैलरी का उद्घाटन किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की यह गैलरी पुराना किला के धनुषाकार प्रकोष्ठों में स्थित है और सार्वजनिक रूपसे जब्त और पुनर्प्राप्त प्राचीन वस्तुओं को प्रदर्शित...

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के दीक्षांत समारोह में 237 छात्रों को डिप्लोमा प्रदान किया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने वर्ष 2010 और 2019 के बीच एनएसडी में तीन साल का पाठ्यक्रम पूरा करने वाले देशभर के 237 छात्रों का अभिनंदन किया। संस्कृति राज्यमंत्री...

राष्ट्रीय कला संस्था ललित कला अकादमी ने अपना 65वां स्थापना दिवस नई दिल्ली में रबींद्रभवन परिसर आर्ट गैलरीज़ में मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया। प्रह्लाद सिंह पटेल ने अकादमी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह अवसर 64 वर्ष में अकादमी...

भारतीय मानक ब्यूरो ने पशमिना उत्पादों की शुद्धता प्रमाणित करने के लिए उसकी पहचान, निशानी और लेबल लाने की प्रक्रिया को भारतीय मानक के दायरे में रख दिया है। मानकों को लेह में जारी किया गया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने इस अवसर पर कहा है कि इस प्रमाणिकरण से पशमिना उत्पादों में मिलावट में रोक लगेगी और पशमिना...

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घोषणा की है कि संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा के धनी कलाकारों को वरिष्ठ व कनिष्ठ फेलोशिप देने की योजना में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची की शेष दो भाषाओं-नेपाली एवं संथाली को भी शामिल किया जाएगा। संस्कृति मंत्री ने यह जानकारी राजधानी नई दिल्ली...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांग व्यक्ति संस्थान दिल्ली में ‘दिव्य कला शक्तिः दिव्यांगता में योग्यता का दर्शन’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले दिव्यांग बच्चों के साथ बातचीत की। संसद के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,...

संगीत नाटक अकादमी की आम परिषद, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और ड्रामा अकादमी नई दिल्ली ने 26 जून 2019 को गुवाहाटी में हुई अपनी बैठक में 4 जानी-मानी हस्तियों जाकिर हुसैन, सोनल मानसिंह, जतिन गोस्वामी और के कल्याणसुंदरम पिल्लै को सर्वसम्मति से संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप के लिए चुना है। अकादमी की फैलोशिप बेहद प्रतिष्ठित मानी...

संगीत नाटक अकादमी ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2018 के लिए भारत के उन 32 (एक संयुक्त पुरस्कार सहित) कलाकारों का चयन किया है, जिन्होंने कला प्रदर्शन के अपने-अपने क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं के रूपमें पहचान बनाई है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार कला प्रदर्शन के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

अजरबैजान के बाकू में आयोजित यूनेस्को विश्व हेरिटेज समिति के 43वें सत्र के दौरान भारत के गुलाबी शहर जयपुर को यूनेस्को की विश्व हेरिटेज सूची में शामिल किया गया है। राजस्थान के जयपुर शहर के नामांकन ने 2017 के विभिन्न यूनेस्को दिशा-निर्देशों का सफलतापूर्वक अनुपालन किया। यूनेस्को की इस सूची में जयपुर शहर के सफल नामांकन...

भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दिल्ली की राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा में ‘अस्तित्व: प्रभाकर बरवे की महक’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। संस्कृति मंत्री ने संग्रहालय के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि अपने इतिहास की झलक पाने के लिए संग्रहालयों की आवश्यकता...

राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में पांच दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का चित्रकारों के सम्मान के साथ समापन किया। समापन समारोह में राज्यपाल ने कलाकारों को अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र, पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि तथा अपनी पुस्तक चरैवेति! चरैवेति!! की प्रतियां बतौर यादगार प्रदान कीं। उल्लेखनीय है कि ललित कला अकादमी, राष्ट्रीय...

भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में 'हिमाचल लोक कला की अज्ञात कृतियां' नाम से एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि लोक कला और लोक संस्कृति किसी भी समाज के अस्तित्व के अभिन्न अंग होते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं...

ललित कला अकादमी, राष्ट्रीय कला संस्थान नई दिल्ली और संस्कार भारती उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राजभवन उत्तर प्रदेश में आज से 10 जून तक पांच दिवसीय कला कार्यशाला का अपर मुख्य सचिव राज्यपाल हेमंत राव ने उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में ललित कला अकादमी के अध्यक्ष उत्तम पाचारणे, विशेष सचिव राज्यपाल डॉ अशोक चंद्र, संस्कार...